thappad
- फोटो : amar ujala
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म थप्पड़ का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म घरेलु हिंसा की बात करती है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। न सिर्फ महिला सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि पुरुषों ने भी थप्पड़ के ट्रेलर की तारीफ की थी। ऐसे में फिल्म को टैक्स में छूट मिलने से दर्शकों को कम दाम में टिकट मिल पाएगा, जिसका सकारात्मक असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिलेगा।