अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की आने वाली फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है। बीते दिनों इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था जिसमें ऋचा हाथ में झाड़ू पकड़े नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर इस पोस्टर को लेकर कई लोगों ने नाराजगी जताई है। अब ऋचा ने इस पर सफाई पेश करते हुए माफी मांगी है।
विज्ञापन
2 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : amar ujala
ऋचा चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा है कि उनके पोस्टर की काफी आलोचना की गई। यह एक एक सीन था, जो कई लोगों को दलितों को दर्शाने का घिसा-पिटा तरीका लगा। इसे बहुत से लोगों ने दलितों को लेकर रूढ़िवादी सोच समझा है।
विज्ञापन
3 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऋचा चड्ढा ने लिखा, 'बतौर अभिनेत्री मुझे प्रमोशन का मैटीरियल पोस्टिंग के लिए मिलता है। यह कहने की जरूरत नहीं है कि प्रमोशन मैटिरियल को तैयार करने में मेरा कोई हाथ नहीं होता है।' अभिनेत्री ने आगे कहा कि फिल्म के मेकर्स को भी अपनी गलती का एहसास हो गया है इसलिए उस पोस्टर का हटा दिया गया है।
4 of 5
ऋचा चड्ढा
- फोटो : फाइल
फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ लीड किरदार कर रहीं ऋचा चड्ढा का किरदार इस फिल्म में उत्तर प्रदेश की एक पूर्व मुख्यमंत्री से प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
गौरतलब है ‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले इस फिल्म की रिलीज अनलॉक के तुरंत बाद होने की जानकारी अपने पाठकों को बीते साल चार नवंबर को ही दे दी थी। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा के अलावा सौरभ शुक्ला और मानव कौल जैसे बेहतरीन कलाकार भी हैं।