फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती को भीड़ से घिरा देख ऋचा चड्ढा का फूटा गुस्सा, कहा- 'भाड़ में जाए...'

Sun, 06 Sep 2020 05:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती, ऋचा चड्ढा - फोटो : twitter: ANI/ @RichaChadha
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स का एंगल जुड़ने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी जांच कर रहा हैं। इस मामले में एजेंसी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं समन भेजने के बाद रविवार को रिया चक्रवर्ती पूछताछ के लिए एनसीबी के सामने पेश हुईं। वहीं उनके दफ्तर पहुंचे के दौरान रास्ते में मौजूद लोगों पर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने गुस्सा जाहिर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
एनसीबी दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
दरअसल एनसीबी से पूछताछ के लिए जब रिया चक्रवर्ती पहुंची तो उन्हें चारों ओर से न्यूज रिपोर्ट्स और अन्य लोगों ने घेर लिया था। कोरोना महामारी के बीच जहां एक तरफ लोगों से सामाजिक दूरी बनाने की अपील की जा रही है, वहीं रिया के एनसीबी के सामने पेश होने के दौरान लोगों ने सामाजिक दूसरी के नियम की धज्जियां उड़ाईं। ऐसे में भारी भीड़ द्वारा रिया को घेरने पर ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala
ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी राय भी देते रहती हैं। उन्होंने भारी भीड़ द्वारा रिया चक्रवर्ती को घेरने पर अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'सोशल डिस्टेंसिंग जाए भाड़ में।' सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई
बात करें सुशांत सिंह राजपूत के मामले की तो आज रिया चक्रवर्ती से एनसीबी पूछताछ कर रही है। इस मामले में एनसीबी ने तब हस्तक्षेप किया जब ईडी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई के बीच व्हाट्सएप की चैट में ड्रग्स का जिक्र देखा। ऐसे में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें आने वाले समय में और बढ़ सकती हैं। वहीं इस मामले में अभी तक सुशांत सिंह राजपूत का हेल्पर दीपेश सावंत, रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक, दिवंगत अभिनेता के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा का नाम ड्रग्स के लेन-देन को लेकर सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
इन तीनों को एनसीबी की हिरासत में रखा गया है। वहीं होटलों की दुनिया में जाना-माना नाम हैं गौरव आर्या भी इस मामले में अहम कड़ी माना गया है। उसके अलावा टैलेंट मैंनेजर जया साहा का नाम भी कई बार सामने आया है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकीं श्रुति मोदी ने भी ड्रग मामले में कई खुलासे किए हैं। रिया चक्रवर्ती के अलावा अभी तक मुख्य रूप से इन छह लोगों को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नाम सामने आ चुका है।

पढ़ें: संजय राउत पर फिर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- 'देश की बेटी आपको माफ नहीं करेगी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें