फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कहर की वजह से ऋचा-अली ने शादी की तारीख बढ़ाई आगे, अब इस दिन करेंगे वेडिंग

Thu, 19 Mar 2020 04:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Richa chadha and Ali fazal - फोटो : file photo
बॉलीवुड की एक और जोड़ी शादी के बंधन बंधने वाली थी लेकिन इस जोड़ी को अब अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। इस जोड़ी का नाम ऋचा चड्ढा और अली फजल हैं। ये दोनों बीते कई दिनों से अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त थे लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे की वजह से दोनों ने शादी की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Ali Fazal‬ and ‪Richa - फोटो : file photo
ऋचा और अली अप्रैल महीने के आखिरी में कोर्ट मैरिज करने वाले थे। दोनों को शादी की तारीख कोर्ट से मिल गई थी लेकिन ऋचा और अली ने कोरोना वायरस की वजह से डेट को आगे बढ़ाना ही ठीक समझा। इसके साथ ही इन दोनों ने सभी के सेहतमंद रहने की कामना की है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ali Fazal‬ and ‪Richa Chadda - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो अब ये दोनों सितारे साल 2020 के आखिर में शादी करने की प्लानिेंग कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए प्रवक्ता ने कहा- 'इस समय COVID-19 महामारी के कारण घटनाओं के दुर्भाग्यपूर्ण मोड़ को देखते हुए, अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपनी शादी के कार्यों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।'

4 of 5
रिचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : Social Media
प्रवक्ता ने आगे कहा- 'वे सभी के स्वस्थ और सुरक्षित होने की कामना करते हैं और किसी भी कीमत पर अपने दोस्तों, परिवारों और शुभचिंतकों को प्रभावित नहीं करना चाहेंगे।' आपको बता दें, ऋचा और अली एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। कुछ वक्त पहले ही इन दोनों ने अपने रिश्ते पर आधिकारिक तौर पर मुहर लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Richa Chadda and Ali - फोटो : file photo
फिल्मों की बात करें तो ऋचा आखिरी बार 'सेक्शन 375' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में ऋचा ने वकील की भूमिका निभाई थी। जबकि अली 'हाउस अरेस्ट' वेब सीरीज में नजर आए थे। इससे पहले 'प्रस्थानम' फिल्म में दिखे थे। फिलहाल अली फजल की वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

बेटे इब्राहिम के 'ओल्ड मैन' वाले कमेंट पर सैफ का दो टूक जवाब, बोले- 'मैं बूढ़े आदमी जैसा...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें