फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइन ने बताया फिल्म इंडस्ट्री का काला सच, शादीशुदा मर्दों के साथ करना होता था ये काम

Fri, 27 Oct 2017 07:55 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
‌ऋचा चड्ढा
बॉलीवुड की मशहूर 'भोली पंजाबन' यानी ऋचा चड्ढा अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। ऋचा ने बताया कि उन्हें फेमस होने के लिए किस-किस तरह के ऑफर मिले थे।
विज्ञापन

2 of 6
richa chaddha
ऋचा ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में नाम और पैसा कमाने के लिए आउटसाइडर के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है। ऋचा की मानें तो यहां स्ट्रगल कर रहे लोगों से शादीशुदा एक्टर्स और क्रिकेटर्स को डेट करने के लिए कहा जाता है।
पढ़ें- 'जब वी मेट' में बॉबी देओल को मिला था इतना बड़ा धोखा, करीना के एक फैसले ने बर्बाद कर दिया करियर
विज्ञापन

3 of 6
d
ऋचा ने बताया कि जब वो स्‍ट्रगल कर रही थीं तब उन्हें भी कुछ ऐसे ही ऑफर मिले थे। ऋचा ने कहा, 'मैं एक PR से मिलने गई थी तो वो मुझसे कहता है कि इस एक्टर को मैसेज करो और इसके साथ डेट पर जाओ। मैंने कहा वो शादीशुदा है।'

पढ़ें- किसी हीरोइन से कम नहीं हैं बॉबी देओल की पत्नी, कमाई के मामले में पति से भी कई कदम आगे

4 of 6
richa chaddha
इसके बाद उस शख्स ने कहा, 'तुम इस क्रिकेटर को मैसेज क्यों नहीं भेजती। यह तुम्हारे करियर के लिए बेहतर होगा। ये आपकी इमेज के लिए भी अच्छा होगा।' ऋचा ने बताया कि शुरुआती दिनों में तो हमारे पास खुद को ग्रूम करने का कोई प्लान नहीं होता। 
विज्ञापन

5 of 6
richa chaddha
ऋचा ने कहा, 'जब मैं 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' कर रही थी तब मेरे पास मैनेजर और स्टाइलिस्ट नहीं थे। मैं पार्टी में जाने से पहले जूहू के एक मॉल में जाकर कपड़े खरीदती थी और वहीं से मेकअप करवाकर पार्टी में जाती थी'।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
richa chadda
ऋचा ने ये बातें अपनी आने वाली फिल्म 'जिया और जिया' के प्रमोशन के दौरान कहीं। फिल्म में ‌उनके साथ कल्कि कोचलिन भी नजर आएंगी। यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी। बता दें कि ऋचा ने अपने करियर की शुरुआत दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'ओए लकी लकी ओए' से की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें