आखिरकार राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा और फ्रीडा पिंटो जैसे दिग्गज सितारों से सजी फिल्म 'लव सोनिया' की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। बाल तस्करी पर आधारित 'लव सोनिया' 14 सितंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म 17 वर्षीय लड़की की कहानी बयां करती है, जो अपनी बहन को भारत, हॉन्ग कॉन्ग और लॉस एंजेलिस में मानव तस्करी के जंजाल से बचाने के लिए निकल पड़ती है।