फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भोली पंजाबन' ने बीजेपी कैंडिडेट साध्वी प्रज्ञा पर कसा तंज, लोगों से की ये अपील

Thu, 18 Apr 2019 08:01 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
लोक सभा चुनाव 2019 का दूसरा चरण आज समाप्त हो गया। पहले चरण के मतदान बीती 11 अप्रैल को हुए थे। इस चुनावी माहौल में फिल्मी सितारे भी खुलकर बोलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स राजनीतिक दलों और मतदाताओं के लिए बेबाकी से अपनी राय रख रहे हैं। अब इस कड़ी में फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का नाम भी जुड़ गया है।उन्होंने एक ट्वीट किया है। उन्होंने भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा को लेकर ट्वीट किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Richa Chadda
उन्होंने ट्वीट कर भोपालवासियों के लिए एक चुनावी नारा भी दिया है। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा- 'आतंक के मामले में संदिग्ध को चुनाव मैदान में उतारना सटीक नहीं है, इसके साथ ही लिंचर को माला पहनाना और हत्यारे को झंडे से ढकना भी सही नहीं है, लेकिन भोपाल, खूबसूरत लोगों का शानदार शहर है, सोच-समझकर वोट डालना, यह है नया नारा- अब की बार, प्यार ही प्यार...।'
विज्ञापन

3 of 5
Richa Chadda
अभिनेत्री ने अपने ट्वीट से बीजेपी पर करारा तंज कसा है। इससे पहले उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर भी ट्वीट किया था। बता दें कि ऋचा को फिल्म फुकरे की भोली पंजाबन के नाम से पहचान मिली थी। वह फिल्मों में बोल्ड सीन के लिए भी जानी जाती हैं। 

4 of 5
richa chadda
इससे पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दो कश्मीरियों पिटाई की हर तरफ आलोचना हो रही थी। दिन-दहाड़े ड्राई फ्रूट्स बेचने वाले कश्मीरी विक्रेताओं को भगवाधारी गुंडों से सरेआम जमकर पीटा। था  इस दौरान कुछ लोगों ने उन युवकों को बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस घटना पर रिएक्शन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Richa Chadda
ऋचा चड्ढा ने इस घटना का वीडियो रीट्वीट करके लिखा था - लूजर! व्हाट अ लूजर! ऋचा का गुस्सा यहीं ठंडा नहीं हुआ था। उन्होंने इस घटना को लेकर कई ट्वीट्स किए थे। लखनऊ पुलिस के एक ट्वीट पर उन्होंने लिखा था- किसी को इस पर एक सीरीज करनी चाहिए, गौरी लंकेश के हत्यारे का साक्षात्कार, देखें कि वह कहां है, या यही वो आदमी है, या बुलंदशहर पुलिस का हत्यारा है, क्या यह इसके लायक है?

TheRichaChadha✔@RichaChadha

Loser. What a loser.

NDTV✔@ndtv

2 Kashmiri men thrashed on busy Lucknow street, accused film assault

Read here: http://goo.gl/MiDBze 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें