हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वेंस्टाइन के खिलाफ लगे कास्टिंग काउच और यौन उत्पीड़न का मामलों ने बॉलीवुड को भी पूरा हिला कर रख दिया है। बॉलीवुड में यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर बहस तेज हो गई है। कई कलाकारों का कहना है कि बॉलीवुड में भी ऐसे कई लोग हैं जो काम दिलाने के नाम पर कई गंदी वारदातों को अंजाम देते हैं। अब तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेसों ने उनके साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामलों का खुलासा किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी उनमें से एक हैं।
पढ़ेंः कटरीना कैफ ने लिखा शशि कपूर के लिए पोस्ट, पढ़कर आंखें हो जाएंगी नम
विज्ञापन
2 of 4
इस मामले पर ऋचा चड्ढा का कहना है कि अगर बॉलीवुड में लोग यौन उत्पीड़न की बात करेंगे तो बहुत सारे हीरो को काम छोड़ देना होगा। सिर्फ हीरो ही नहीं कई दूसरे लोग भी अपना काम और विरासत छोड़कर भागेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
इस मामले पर बोलते हुए ऋचा यहीं पर नहीं रुकीं उन्होंने कहा कि जो निर्माता महिलाओं से जुड़ी फिल्में बनाते हैं और खुद को प्रगतिशील बताते हैं वो सब बर्बाद हो जाएंगे।
पढ़ेंः बाबरी विध्वंस की 25वीं बरसी पर 'गेम ऑफ अयोध्या' के निर्देशक के घर हुई तोड़फोड़
उन्होंने कहा कि अगर हॉलीवुड जैसे हालात बॉलीवुड में हुए तो यहां सब कुछ बदल जाएगा। आपको बता दें कि हॉलीवुड के फिल्म निर्माता हार्वे वेंस्टाइन पर 51 हीरोइनों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।