फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्क स्मिता की 'बहन' पर बनेगी बायोपिक, शूटिंग से पहले इस एक्ट्रेस को बताए जिंदगी के कई दर्द

Sat, 21 Jul 2018 03:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'फुकरे' से अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बयानों की वजह से ट्रोल होती रहती हैं। ऋचा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात कहती हैं। फिल्मों की बात करें तो ऋचा जल्द ही एक बायोपिक फिल्म करने जा रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, साउथ की कई बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकीं एडल्ट एक्ट्रेस शकीला की बायोपिक बनने जा रही है। जिसके लिए एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को साइन किया गया है। इसी सिलसिले में उन्होंने बेंगलुरू में शकीला से मुलाकात की। इस दौरान ऋचा ने शकीला से उनकी निजी जिंदगी से लेकर फिल्मी करियर पर लंबी बातचीत की। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। अब ऐसे मे देखना है कि ऋचा अपने इस रोल के परफेक्शन के लिए क्या करती हैं। बायोपिक में शकीला के फिल्म उद्योग में कदम रखने के समय से लेकर उनकी पूरी जिंदगी की कहानी दिखाई जाएगी। एक इंटरव्यू में शकीला ने कहा था कि परिवार की जिम्मेदारियां उठाने के लिए उनके माता-पिता ने उनकी कुर्बानी दे दी।

4 of 5
शकीला की जिंदगी काफी संघर्षपूर्ण रही है। उन्होंने 22-23 साल की उम्र में तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। पहली फिल्म 'प्ले गर्ल्स' में उन्होंने सिल्क स्मिता की छोटी बहन का किरदार निभाया था। एक वक्त ऐसा भी था जब शकीला की पॉपुलैरिटी के चलते प्रोड्यूसर्स उन पर निर्भर रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरतलब है कि शकीला की बायोपिक के लिए एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और स्वरा भास्कर के नाम की भी काफी चर्चा थी लेकिन बायोपिक के निर्देशक इंद्रजीत लंकेश ने ऋचा चड्ढा को इसके लिए चुना है। बायोपिक का नाम अभी तय नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि अगले महीने तक फिल्म के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें