Dhadak
नए कलाकारों की हाईएस्ट ओपनिंग डे फिल्म
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक 'धड़क' के पहले दिन का कलेक्शन 8.71 करोड़ रहा। इस फिल्म ने अपने कलेक्शन से पहले दिन करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसका पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8 करोड़ था।