फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे पर्दे के सितारे जो पैसों के मामले में बॉलीवुड एक्टर्स को देते हैं टक्कर, पढ़ें किसकी कितनी है फीस

Sat, 30 Jan 2021 06:38 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 16
ये सितारे बॉलीवुड एक्टरों को देते हैं टक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सितारे और उनकी एशो-आराम भरी जिंदगी के बारे में तो आप जानते ही हैं। ये सितारे हमारे मनोरंजन के लिए दिन रात मेहनत तो करते ही हैं, साथ ही एक-एक प्रोजेक्ट में लाखों करोड़ों की कमाई भी करते हैं। वहीं कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो फिल्मों में न आकर छोटे पर्दे पर ही नजर आते हैं, लेकिन हमारे दिलों पर राज करते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं छोटे पर्दे के ऐसे सितारों के बारे में जो अमीरी के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर देते हैं। 
विज्ञापन

2 of 16
परिधि शर्मा - फोटो : Social Media
ऐसे टीवी स्टार्स में सबसे पहला नाम आता है परिधि शर्मा का। जोधा बाई के रूप में अपनी घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली परिधि टीवी की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। जोधा-अकबर और पटियाला बेब्स जैसे शो में दिखने वाली परिधि एक एपिसोड के लिए 60000 रुपये चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

3 of 16
Tina Dutta - फोटो : file photo
टीवी सीरियल 'उतरन' की 'इच्छा' किसे याद नहीं हैं। अभिनेत्री टीना दत्ता को इसी करदार से सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली। टीना प्रति एपिसोड 90000 रुपये चार्ज करती हैं। 

4 of 16
Dilip Joshi - फोटो : social media
हम सभी को हंसा हंसा कर लोटपोट करने वाले जेठालाल भी इस रेस में पीछे नहीं हैं। जेठालाल का रोल निभाने वाले दिलिप जोशी एक दिन की शूटिंग के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये चार्ज करते हैं।
विज्ञापन

5 of 16
निया शर्मा - फोटो : Instagram: @niasharma90
एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला का खिताब जीतने वाली निया शर्मा पहली बार टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' में नजर आई थीं। निया एक एपिसोड के लिए 90000 रुपये की फीस लेती हैं।
 
विज्ञापन

6 of 16
surbhi jyoti
वहीं, कुबूल है की जोया की बात करें तो सुरभी ज्योति एक एपिसोड के लिए 80000 रुपये चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

7 of 16
Sunil Grover - फोटो : social media
गुत्थी और रिंकू भाभी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर को कौन नहीं जानता है। सुनील हर शो के लिए 10 से 12 लाख रुपये की फीस लेते हैं। 

8 of 16
Manish Paul - फोटो : amar ujala mumbai
टीवी शो से लेकर अवॉर्ड फंक्शनों तक में नजर आने वाले मनीष पॉल भी कम नहीं हैं। मनीष किसी भी शो या बॉलीवुड एवेंट्स के लिए 1.5 लाख रुपये की फीस लेते हैं।

9 of 16
Kapil Sharma - फोटो : Social Media
कपिल शर्मा की गिनती भी टीवी के सितारों में होती है। इनकी फिल्मों से ज्यादा लोग इन्हें टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' और 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल' के कारण जानते हैं। कपिल एक शो के लिए करीब 60-80 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
 

10 of 16
divyanka tripathi - फोटो : instagram
'ये है मोहब्बतें' की इशिता को भी घर घर में जाना जाता है। इशिता के नाम से फेमस हुईं दिव्यांका एक एपिसोड के लिए 90000 रुपये चार्ज करती हैं।

 

11 of 16
rashmi desai - फोटो : instagram
सीरियल उतरन से फेमस हुईं रश्मी देसाई बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। रश्मी एक दिन की शूटिंग के लिए 80000 रुपये लेती हैं।

12 of 16
hina khan - फोटो : instagram
छोटे पर्दे की फेवरेट बहू हिना खान एक एपिसोड के लिए एक लाख रुपये की मोटी फीस लेती हैं।
 

13 of 16
देबोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
गोपी बहू भी पीछे नहीं हैं। गोपी का किरदार निभाने वाली देबोलीना भट्टाचार्जी एक एपिसोड के लिए 90000 रुपये चार्ज करती हैं।

 

14 of 16
Jennifer Winget - फोटो : Social Media
खुद को टीवी गर्ल बताने वाली जेनिफर विंगेट को टीवी सीरियल 'सरस्वतीचंद्र' से लोकप्रियता मिली। और अब जेनिफर 90000 रुपये प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं।
 

15 of 16
मोहित रैना
दृष्टि धामी भी टीवी के लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। दृष्टि एक एपिसोड के लिए एक लाख रुपये चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

16 of 16
मोहित रैना
मोहित रैना ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में ऐसा छाप छोड़ा है कि महादेव का नाम आते ही लोग मोहित को याद करते हैं। मोहित हर एपिसोड के लिए एक लाख रुपये की फीस लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें