सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'कॉफी विद करण' के रक्षा बंधन स्पेशल एपिसोड में सोनम कपूर अपने भाई और अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ पहुंची थीं। इस दौरान सोनम ने बताया था कि वो जितने कपड़े पहनती हैं, उसमें से 90 प्रतिशत ब्रांडो से किराए पर लेती हैं। सोनम ने कहा था, 'ब्रांड आपको कपड़े उधार देते हैं, हम खरीद नहीं रहे हैं। पागल थोड़ी हैं कि इतने सारे पैसे खर्च करें। इसलिए मैंने और रिया ने सोचा कि अगर कोई हमें कपड़े दे रहा है, तो हमें इन्हें क्रेडिट देना चाहिए और उनके लिए अच्छे फोटो क्लिक करने चाहिए।'