फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइमलाइट से दूर रहती हैं अनिल कपूर की दूसरी बेटी, संभालती हैं करोड़ों की संपत्ति

Thu, 05 Mar 2020 12:02 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
rhea kapoor - फोटो : social media
फिल्म प्रोड्यूसर और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर पांच मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं। मुंबई के चेम्बूर में जन्मीं रिया कपूर ने अब तक कई फिल्मों का निर्माण किया है। इसके अलावा रिया फैशन स्टाइलिस्ट हैं और वो बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर अपना एक ब्रांड भी चलाती हैं। रिया के 33वें जन्मदिन पर चलिए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 6
sonam, rhea - फोटो : twitter
रिया कपूर ने न्यूयॉर्क से अपनी पढ़ाई की। उन्होंने 'ड्रामेटिक लिट्रेचर' से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद वो फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में आ गईं। रिया ने साल 2010 में फिल्म 'आयशा' बनाई थी। फिल्म में सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा थी। फिल्म में अभय देओल, साइरस साहूकार, इरा दुबे और अरुणोदय सिंह अहम किरदारों में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन

3 of 6
sonam kapoor, rhea kapoor - फोटो : social media
रिया की दूसरी फिल्म 'खूबसूरत' साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें सोनम कपूर और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी हालांकि ये फिल्म रिया के करियर के लिए फायदेमंद रही। 

4 of 6
वीरे दी वेडिंग
रिया ने अगली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' प्रोड्यूस की। फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के काम की काफी तारीफ हुई। बोल्ड कंटेंट की वजह से फिल्म विवादों में भी घिरी रही। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
करण बूलानी के साथ रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रिया कपूर लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी को डेट कर रही हैं। दोनों अपनी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर को भी करण पसंद हैं। ऐसी चर्चाएं हैं कि रिया इस साल शादी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिवार के साथ रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर के साथ मिलकर रिया कपूर ने अपनी 'रेसन' क्लॉथिंग ब्रांड लांच किया था। रिया अपने बेबाक और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर हैं और उनकी इन्हीं खासियत की वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि फैंस भी बेहद पसंद करते हैं।

कृति सहित इन सात अभिनेत्रियों ने बनवाए टैटू, दीपिका को तो बाद में पछताना पड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें