फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' के बिज्जलदेव कभी करते थे सिक्योरिटी गार्ड का काम, जन्मदिन पर जानें कुछ अनसुनी बातें

Thu, 05 Mar 2020 12:02 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
nassar
फिल्म 'बाहुबली' में हर एक किरदार अपने आप में नायाब था । सभी कलाकारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया और तारीफें लूटीं । आज हम आपको बाहुबली के उस एक किरदार के बारे में बताते हैं जिसने विकलांग का रोल निभाकर भी फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी का सबूत दिया । ये किरदार था भल्लालदेव के पिता बिज्जलदेव का । जिसे अभिनेता नास्सर ने निभाया था । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
nassar
लोगों ने बिज्जलदेव के रोल को भी खूब पसंद किया था। बिज्जलदेव के किरदार ने फिल्म में सबसे बड़ा ट्विस्ट पैदा किया था। आज नास्सर का जन्मदिन है और इस मौके पर आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो यकीनन आप पहले से नहीं जानते होंगे...
 
विज्ञापन

3 of 6
'बाहुबली 2' में नसर
बिज्जलदेव का किरदार निभाने वाले नास्सर का पूरा नाम एम. नास्सर है। ये दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता, गायक और निर्देशक हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में अब तक लगभग 200 फिल्मों में काम किया है। लेकिन नास्सर को सबसे ज्यादा पहचान बाहुबली में बिज्जलदेव के बाद मिली। इस फिल्म के बाद उन्हें पूरा देश जान गया।

4 of 6
'बाहुबली 2' में नसर
नास्सर का जन्म 5 मार्च 1958 को मद्रास स्टेट के चेनगलापट्टू (अब तमिलनाडु) में हुआ था। आज हर कोई नास्सर की तारीफों के पुल बांधता है। कई लोग नास्सर की तरह बनना भी चाहते हैं। लेकिन नास्सर को भी ये सब आसानी से नहीं मिला है। इसके लिए उन्होंने जीवन में काफी संघर्ष किया है।
विज्ञापन

5 of 6
नसर
अपने शुरुआती दिनों में नास्सर को कठिनाइयों से होकर गुजरना पड़ा था। एक समय ऐसा भी था जब छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए नास्सर को एक फाइव स्टार होटल में वेटर का काम भी करना पड़ा था। केवल यही नहीं उन्होंने शुरुआत में सिक्योरिटी गार्ड की भी नौकरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नसर
उस समय नास्सर फिल्म इंडस्ट्री में नए थे। उन्हें कोई नहीं जानता था। वो अपना पैर जमाने की कोशिश में लगे हुए थे। पहली बार नास्सर को 1985 में बालाचंदर की एक फिल्म में काम मिला। रोल सपोर्टिंग एक्टर का था। लेकिन अपनी लगन और मेहनत की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली।
 

क्या कंगना की फिल्म के डायरेक्टर संग शादी करने जा रहीं अनुष्का शेट्टी?, बाहुबली से थी अफेयर की चर्चा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें