सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या हैं आरोप
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एफआईआर दर्ज करवाने के बाद रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रिया ने उनके बेटे को ब्लैकमेल किया था। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अपने बयान में कहा, 'मेरा बेटा फिल्म लाइन छोड़कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था, उसका दोस्त महेश उसके साथ कुर्ग जाने के लिए तैयार था तब रिया ने इस बात का विरोध किया था कि तुम कहीं नहीं जाओगे और अगर मेरी बातें नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट दे दूंगी और सबको बता दूंगी कि तुम पागल हो।'