फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीबी के सामने पेश होंगी रिया चक्रवर्ती और कंगना पर संजय राउत का विवादित बयान, पांच खबरें

Sun, 06 Sep 2020 06:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती और कंगना रनौत - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत केस में शनिवार को काफी हलचल रही। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत के दोस्त सैमुअल मिरांडा को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। आज एनसीबी ने रिया को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया। 

ड्रग मामले में आज होगी रिया चक्रवर्ती से कड़ी पूछताछ, लटकी है गिरफ्तारी की तलवार

 
विज्ञापन

2 of 5
राकेश रोशन - फोटो : फाइल
मशहूर निर्माता, निर्देशक और पूर्व अभिनेता राकेश रोशन का जन्म 6 सितंबर 1949 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर हीरो ही की थी लेकिन वो फिल्मों में एक सहायक अभिनेता बनकर रह गए। करीब 84 फिल्मों उन्होंने यादगार अभिनय किया। ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड ने हमला किया था, जिसमें उन्हें दो गोलियां लगी थीं।

ऋतिक रोशन के पिता को अंडरवर्ल्ड ने मारी थीं दो गोलियां, ऐसे बच पाई थी राकेश रोशन की जान

 
विज्ञापन

3 of 5
हीरू जौहर, करण जौहर, गौरी खान, शाहरुख खान और यश जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' इन सभी फिल्मों में आपको एक खास बात मिलेगी, वो है भव्य सेट, शानदार लोकेशन, भारतीय परंपराएं और पारिवारिक मूल्य। धर्मा प्रोडक्शन के संस्थापक यश जौहर की फिल्मों की यही तो खासियत थी। वो अपने दर्शकों के साथ कभी समझौता नहीं करते थे। 'दोस्ताना' यश जौहर की पहली ही फिल्म थी जो हिट रही। मिठाई की दुकान पर काम करने वाले यश जौहर आखिर कैसे फिल्म निर्माता बन गए, ये कहानी बड़ी दिलचस्प है।

कभी मिठाई की दुकान पर बैठा करते थे यश जौहर, मीना कुमारी की एक तस्वीर ने बदल दी किस्मत

 

4 of 5
इंद्रजीत चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को इस मामले में उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया। बताया ये भी जा रहा है कि रिया पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच उनके पिता रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि आपने एक मध्यम वर्गीय परिवार को प्रभावी ढंग से ध्वस्त कर दिया है।

बेटे की गिरफ्तारी के बाद बोले रिया के पिता- बधाई हो इंडिया, आपने एक परिवार को ध्वस्त कर दिया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : PTI, instagram/kanganaranaut
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बेहतरीन अदाकारी के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों शिवसेना नेता संजय राउत से उनकी ठनी हुई है। दोनों के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। कंगना और राउत एक दूसरे के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। हाल ही में संजय राउत अपनी जुबान पर संयम खो बैठे और कंगना पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

संजय राउत ने कंगना रनौत पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, अभिनेत्री ने भी किया पलटवार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें