फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में हेलमेट पहनकर जब मुंबई की सड़कों पर उतरी ये एक्ट्रेस तो हैरान रह गए लोग, वजह भी जान लें

Sun, 17 Jun 2018 07:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'मेरे डैड की मारुति' और 'सोनाली केबल' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों मुंबई के लोगों को ट्रैफिक के नियम सिखा रही हैं। लोगों को ट्रैफिक ने नियम समझाने और बताने के लिए रिया चक्रवर्ती ने अनोखा तरीका अपना है। उनके इस तरीके को देखकर मुंबई की सड़कों पर घूम रहे लोग चौंक गए।
विज्ञापन

2 of 5
जी हां रिया चक्रवर्ती को हाल ही में मुबंई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह एकदम अलग अवतार में नजर आईं। दरअसल रिया चक्रवर्ती को कार में हेलमेट लगाए घूमते हुए देखा गया है। कार में हेलमेट पहनकर घूमने पर हर कोई उन्हें हैरानी भरी नजरों से देख रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
बात करें रिया चक्रवर्ती के फिल्मी करियर की तो इन दिनों वह किसी भी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रही हैं। बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती किसी बड़ी फिल्म के इंतजार में हैं। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा रिया चक्रवर्ती जॉकी भी रह चुकीं हैं। उन्होंने कई शो को हॉस्ट भी किया है। वह सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करने के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं।
 

4 of 5
बता दें कि रिया फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' के बाद 'सोनाली केबल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने अनुपम खेर और राम कपूर जैसे के साथ काम किया था। इस फिल्म ने दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'मेरे डैड की मारुति' फिल्म के अलावा रिया 'सोनाली केबल', 'बैंक चोर' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी रिया तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें