फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क इस बात पर आगबबूला हुईं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने शेयर कर दिया वीडियो

Sat, 16 Jun 2018 06:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
anushka sharma
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, अनुष्का ने एक शख्स को बीच सड़क जोरदार फटकार लगाई। इस दौरान विराट कोहली कार में बैठे इस नजारें को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे। बता दें कि उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है। 
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

लक्जरी कार में बैठे एक लड़के ने जब कार के अंदर से प्लास्टिक की बोतल बाहर फेंकी तो अनुष्का इस पर तिलमिला उठीं। इसके बाद अनुष्का ने अपनी कार का शीशा नीचे किया और उस लड़के को नजदीक आने को कहा। 

विज्ञापन

3 of 7
अनुष्का शर्मा
फिर अनुष्का ने उसे फटकारते हुए कहा, 'आप सड़क पर कचरा क्यों फेंक रहे हैं? आप सड़क पर प्लास्टिक क्यों फेंक रहे हैं? आगे से ध्यान रखना, तुम सड़क पर ऐसे प्लास्टिक की बोतल नहीं फेंक सकते।'

 

4 of 7
Virat Anushka
वहीं, विराट ने इस पूरे वाकया की वीडियो में रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि 'इन लोगों को सड़क पर कचरा फेंकते हुए देखकर उन्हें सही तरह समझाया। महंगी कार में सफर करते हैं और इनका दिमाग खराब है। क्या ऐसे लोग हमारा देश साफ रख सकते हैं? जी हां, अगर आप भी कुछ ऐसा करते हुए देखते हैं तो ऐसा ही करें तो जागरूकता फैलाएं।' Saw these people throwing garbage on the road & pulled them up rightfully. Travelling in a luxury car and brains gone for a toss. These people will keep our country clean? Yeah right! If you see something wrong happening like this, do the same & spread awareness. @AnushkaSharma pic.twitter.com/p8flrmcnba
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो
शायह ही आपको पता हो कि देश में 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत बॉलीवुड के कई स्टार्स इससे जुडे़ हुए हैं। जबकि अनुष्का भी इस अभियान का हिस्सा हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय से इस अभियान से जुड़ने का न्योता मिला था। 
विज्ञापन

6 of 7
virat kohli and anushka sharma
यह भी बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सुपरफिट और लगभग हर सामाजिक मुद्दे पर अपनी बात रखने वाली जोड़ी है। बात करें अनुष्का की फिल्मों की तो वह फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में वह शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ एक बार फिर नजर आएंगी। इससे पहले इन तीनों को फिल्म 'जब तक है जान' में देखा गया था। इसके साथ ही वह वरुण धवन के साथ फिल्म 'सुईं-धागा' की भी शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट के वीडियो शेयर करने के बाद सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इसकी सराहना की है। उन्होंने लिखा कि 'बहुत अच्छा अनुष्का, यह हमारा देश है और इसे और भी बेहतर बनाने के लिए हम सबको जुड़ना होगा, हमे अपने मावनाधिकार याद रहें, साथ ही हैशटैग के साथ उन्होंने 'चलता है नहीं चलेगा' और विराट कोहली के साथ-साथ पीएम मोदी का नाम भी लिखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें