फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram: रिया चक्रवर्ती ने पर्पल लहंगे में शेयर की नई तस्वीरें, बोलीं-तितली बनने की मेरी यात्रा...

Sat, 26 Feb 2022 03:47 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : insta
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अब अपनी पुरानी जिंदगी में लौट चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने स्टूडियों में रिकॉर्डिंग करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में आ गईं थीं जिसकी वजह से उनको काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा था। इसके बाद ड्रग्स केस में नाम आने के बाद भी मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। तब से रिया ने मीडिया और सोशल साइट्स के दूरी बना ली थी और बहुत कम एक्टिव रहती थीं। हालांकि अब रिया इन सब चीजों से उबर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : insta
सिंपल लुक में लगीं खूबसूरत-
इन तस्वीरों में रिया ने पर्पल कलर का सिंपल लहंगा पहना हुआ है और साथ में उन्होंने फुल स्वीव्स वाला जरदोजी की कढ़ाई का ब्लाउज मैच किया है। इसी के साथ उन्होंने मैंचिंग नेट का दुट्टा कैरी किया है। रिया ने कानों में झुमकों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। ओवर ऑल सिंपल लुक में भी रिया काफी खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : insta
फैंस को पसंद आया ट्रेडिशनल अंदाज-
रिया चक्रवर्ती ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बेहद ही खास कैप्शन लिखा है,उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'मेरी तितली बनने की यात्रा पर'! उनका ये ट्रेडिशनल अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है और प्रशंसक कमेंट के जरिए जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने बांधे तारीफों के पुल-
रिया की इन तस्वीरों को देखने के बाद एक प्रशंसक उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यार कितनी प्यारी हो'! इसी तरह से दूसरे प्रशंसक ने लिखा, 'आप पर्पल में बहुत खूबसूरत लग रही हैं'! अन्य फैंस भी इसी तरह से उनकी तारीफ करते हुए दिल वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही में शिवानी दांडेकर और फरहान अख्तर की हल्दी सेरेमनी में भी रिया चक्रवर्ती शामिल हुईं थीं और इस मौके पर भी उन्होंने पीले कलर के लंहंगे में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें