अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज धन शोधन मामले में केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश हुईं। इस दौरान करीब आठ घंटे रिया से पूछताछ की गई। इस पूछताछ में रिया ने सुशांत के पैसों का इस्तेमाल करने की बात से साफ इनकार किया।