फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की कड़ी पूछताछ और आगे बढ़ी बिग बॉस की तारीख, पांच खबरें

Sat, 29 Aug 2020 07:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर सीबीआई का शिकंजा कस गया है। मामले में मुख्य आरोपी रिया को सीबीआई ने शुक्रवार को पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया। सुबह करीब 11 बजे डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचीं और देर रात वहां से निकलीं। सीबीआई ने करीब साढ़े दस घंटे तक रिया से पूछताछ की। रिया यहां से निकलने के बाद सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचीं और वहां से पुलिस कर्मियों के साथ अपने घर को रवाना हुईं।

सुशांत केस: सीबीआई ने पूछे ये 10 सवाल, जवाब देने में छूटे रिया चक्रवर्ती के पसीने

 
विज्ञापन

2 of 5
सीबीआई अधिकारी के साथ सिद्धार्थ पिठानी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को सीबीआई ने मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से साढ़े दस घंटे पूछताछ की। वहीं, डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सुशांत के नौकर दीपेश सावंत, नीरज सिंह, केशव, सैमुअल मिरांडा और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ की गई। इस बीच, ऐसी खबर है कि दीपेश और पिठानी सरकारी गवाह बन सकते हैं।

सुशांत केस में सरकारी गवाह बन सकते हैं दीपेश सावंत और सिद्धार्थ पिठानी, सीबीआई से खुद की गुजारिश

 
विज्ञापन

3 of 5
लीना चंदवरकर और किशोर कुमार - फोटो : फाइल
'जाने क्यों लोग मोहबत्त किया करते हैं..' फिल्म महबूब की मेंहदी का ये सुपरहिट गाना आज भी लोगों को याद है। खासकर ये गाना लीना चंदवरकर की वजह से और भी ज्यादा लोगों को पसंद आया है। 70 के दशक में लीना की खूबसूरती के खूब चर्च थे। उनकी बॉलीवुड में एंट्री एक 'फ्रेश फेश कॉम्पटीशन' के जरिए हुई थी। वो ये जीत तो नहीं पाईं लेकिन उनके रास्ते यहीं से बनने शुरू हो गए थे। आज ही के दिन 29 अगस्त 1950 को लीना का जन्म हुआ था।



किशोर कुमार की चौथी पत्नी बनी थीं लीना चंदवरकर, पहले पति की मौत के बाद रचाई थी दूसरी शादी
 

4 of 5
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता सैफ अली खान ने एक टॉक शो में बातचीत करते हुए अपनी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े कई राज खोले हैं। इन खुलासों में सैफ ने बताया कि इम्तियाज अली की सुपरहिट फिल्म 'रॉकस्टार' पहले उन्हें ऑफर हुई थी। उन्होंने इस फिल्म में काम नहीं किया, उसके बाद ये फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर ने की।

सैफ अली खान ने खोले जिंदगी के कई राज, 'ओमकारा' में कपड़े उतारने से पहले रखी थी ये शर्त

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : इंस्टाग्राम
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार अब और भी लंबा होने वाला है। शो के निर्माताओं ने पहले इसे सितंबर के अंतिम सप्ताह में ही टीवी पर प्रसारित करने का फैसला लिया था। लेकिन, सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इसे अब अक्टूबर के मध्य तक खिसका दिया गया है।

आगे बढ़ा 'बिग बॉस' के 14वें सीजन के प्रीमियर का समय, मुंबई की तेज बारिश बनी बहाना

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें