फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने महीनों बाद की सोशल मीडिया पर वापसी, मां का हाथ पकड़कर लिखी ये बात

Mon, 08 Mar 2021 02:34 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय से सोशल मीडिया दूर रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोमवार यानी आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कई आरोप लगे थे। जिसके बाद वह सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं, उन्होंने अपना आखिरी पोस्ट 27 अगस्त को किया था।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अपने हाथ में अपनी मां का हाथ लिए हुए हैं। हालांकि इस तस्वीर में दोनों का चेहरा नहीं नजर आ रहा है लेकिन उनके हाथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- 'हमें महिला दिवस की बधाई... मां और मैं... एक साथ हमेशा के लिए... मेरी ताकत, मेरा विश्लवास, मेरा धैर्य- मेरी मां'।
 
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
रिया का ये पोस्ट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे पहले उन्होंने आखिरी पोस्ट 27 अगस्त को किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि किस तरह उनके घर के बाहर लोग उनके पिता को घेरे हुए हैं। 

4 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
सुशांत की मौत के बाद रिया पर तरह-तरह के आरोप लगे थे। इसके कारण रिया जेल भी गई थीं। वहीं, वह ड्रग्स केस में भी पुलिस के शिकंजे में आ गई थीं। हालांकि उन्हें बाद में बेल मिल गई, लेकिन तब तक बहुत कुछ बदल चुका था, उनकी लाइफ और बॉलीवुड में उनकी जगह भी। रिया बॉलीवुड इंडस्ट्री से किनारे हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
उनकी फिल्म की बात करें तो रिया ने बॉलीवुड में फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वहीं, फिल्म ‘सोनाली केबल’ में सोनाली का लीड रोल निभाया था। इसके बाद उनके करियर के ग्राफ के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें