रिया चक्रवर्ती, केके सिंह
- फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea
रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत के अपने परिवार के साथ कैसे रिश्ते थे। अभिनेत्री ने कहा, 'सुशांत के अपने परिवार के साथ शुरू से ही खराब रिश्ते थे। कम उम्र में सुशांत के पिता ने उन्हें छोड़ दिया था। मेरे सुशांत की जिंदगी में जाने से पहले तक वह पांच साल से अपने पिता से नहीं मिले थे। यहां तक कि मुझे पता नहीं था कि सुशांत की एक बहन मुंबई में भी थी। उनकी बहनें लोग सुशांत सिंह राजपूत से मिलने आते थे और एक दिन भी नहीं रुकते थे। एक बार वॉटर रिसॉर्ट में परिवार वाले सुशांत से मिलने आए थे, लेकिन अचानक छोड़कर चले गए।' इसके अलावा रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार वालों के बारे में और भी कई खुलासे किए हैं। जिसकी काफी चर्चा हो रही है।