फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती से नौ घंटे चली पूछताछ और ट्विटर पर अनफॉलो करने के बाद करण जौहर पर विवाद, पांच खबरें

Fri, 19 Jun 2020 07:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। पुलिस अब तक सुशांत के घरवालों और उनके कुछ करीबी दोस्तों से पूछताछ कर चुकी है। गुरुवार को इस मामले में पुलिस ने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया। 

सुशांत की खुदकुशी के मामले में रिया चक्रवर्ती से नौ घंटे चली पूछताछ, खुल सकते हैं गहरे राज

 
विज्ञापन

2 of 5
महेश शेट्टी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। इस मामले में पुलिस ने सुशांत के परिजनों और उनके कुछ करीबी दोस्तों से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि सुशांत ने खुदकुशी करने से पहले अपने दोस्त महेश शेट्टी को फोन किया था। लेकिन ज्यादा रात होने की वजह से वो फोन नहीं उठा पाए थे। अब महेश ने सुशांत को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है।

खुदकुशी से पहले सुशांत ने महेश शेट्टी को किया था फोन, अब दोस्त ने कहा- 'धरती मां की कसम मैं तुम्हें...'

 
विज्ञापन

3 of 5
के.आर. सचिदानंदन - फोटो : Social Media
साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बुरा साबित हो रहा है। एक के बाद एक मशहूर हस्तियां इस दुनिया को अचानक छोड़कर जा रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत का दुख अभी लोग भूल भी नहीं पाए थे कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ गई। मशहूर मलयालम लेखक-निर्देशक के.आर. सचिदानंदन उर्फ सैची का गुरुवार शाम को कोची में निधन हो गया।

मशहूर मलयालम निर्देशक के आर सचिदानंदन उर्फ सैची का निधन, दिल संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे

 

4 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन के साथ 'सिंघम' और राजामौली की सुपरहिट फिल्म 'मगधिरा' की लीड हीरोइन रह चुकीं काजल अग्रवाल 19 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। बॉलीवुड में ‘सिंघम' के अलावा वह ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’ में भी नजर आ चुकी हैं। काजल बेशक बॉलीवुड में संघर्ष कर रहीं हो लेकिन साउथ इंडस्ट्री में काजल का नाम टॉप एक्ट्रेसेस में लिया जाता है।

Kajal Aggarwal Birthday: बॉलीवुड में फ्लॉप लेकिन साउथ में सुपरहिट हैं काजल अग्रवाल, राजामौली की फिल्म से बदली किस्मत, देखिए अनदेखी तस्वीरें


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर के साथ फोटो खिंचाते पुलिसकर्मी व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म निर्माता और निर्देशकों में से एक करण जौहर ने लोगों की तरफ से लगातार की जा रही ऑनलाइन ट्रोलिंग के चलते अपना फोन नंबर बदल दिया है। साथ ही उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट से अपने सभी करीबी दोस्तों को अनफॉलो भी कर दिया है। ऐसा करने के साथ ही करण जौहर लोगों के और ज्यादा निशाने पर आ गए हैं।

करण जौहर को अब देश में सिर्फ इन चार लोगों पर भरोसा, बाकी सब को ट्विटर पर कर दिया अनफॉलो


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें