फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश भट्ट से गले मिलते हुए रिया चक्रवर्ती का पुराना वीडियो वायरल, फोटोग्राफर्स से कहा- 'अच्छी वाली फोटो डालना'

Tue, 25 Aug 2020 01:00 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती, मुकेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती लगातार सवालों के घेरे में हैं। सीबीआई जांच शुरू होने के बाद रिया की मुश्किलें और भी बढ़ती हुई दिख रही हैं। उनके कई पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक वीडियो में वो निर्माता मुकेश भट्ट के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मुकेश भट्ट, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के निधन के बाद खुलासा हुआ था कि सुशांत को लेकर रिया चक्रवर्ती कई बार महेश भट्ट से सलाह लेती थीं। यही नहीं मुकेश भट्ट ने सुशांत के बारे में कहा था कि जब उन्होंने उसे देखा उसके हाव भाव अलग नजर आ रहे थे। वो साथ रहकर भी वहां नहीं था। इस बीच रिया चक्रवर्ती के इस वीडियो से साफ है कि वो मुकेश भट्ट से संपर्क में थीं।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती, मुकेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो एक इवेंट का है जहां मुकेश भट्ट होते हैं। तभी रिया चक्रवर्ती आती हैं और उनसे गले मिलती हैं। रिया और मुकेश फोटोग्राफर्स को पोज देते हैं। बाद में रिया फोटोग्राफर्स से कहती हैं कि 'अब अच्छी वाली फोटो डालना।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, मुकेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मुकेश भट्ट फिल्म 'सड़क 2' की कास्टिंग के वक्त सुशांत से मिले थे। एक इंटरव्यू में मुकेश भट्ट ने कहा कि ''इस बारे में मैंने महेश भट्ट से भी बात की थी और इशारा किया था कि सुशांत, 'परवीन बाबी के रास्ते पर' है। मुझे पहले ही लग रहा था कि ऐसा कुछ होने वाला है। आलिया भट्ट और मैंने इस बारे में बात की थी कि सुशांत की रुचि इस फिल्म में है। 'सड़क 2' के दौरान जब मैं उससे मिला तो वह बहुत परेशान लग रहा था। कुछ तो था जिसकी वजह से मैं उससे कनेक्ट नहीं कर पा रहा था।' मुकेश बताते हैं कि 'मुझे वो फिल्म के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं दिख रहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुकेश भट्ट
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच का आज पांचवा दिन है। जांच एजेंसी पूरी तरह से एक्शन में है। सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और तीनों स्टाफ सदस्यों के बयानों में असमानता नजर आ रही है। इसी वजह से सीबीआई पहली बार उन्हें आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें