फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan-Shibani Wedding: फरहान की दुल्हन बनीं शिबानी दांडेकर, ऋतिक रोशन समेत इन सितारों ने की शिरकत

Sat, 19 Feb 2022 02:58 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फरहान शिबानी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
शिबानी दांडेकर को लंबे समय से डेट करने के बाद आज फरहान अख्तर उन्हें अपनी दुल्हनियां बनाने जा रहे हैं। दोनों आज खंडाला में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वेडिंग वेन्यू पर मेहमानों का तांता लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

2 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
उनके बॉलीवुड समकक्ष सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। रिया चक्रवर्ती, आशुतोष गोवारिकर, अमृता अरोड़ा और अन्य हस्तियां पहले ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। अब ऋतिक रोशन और उनका परिवार भी फरहान की शादी अटेंड करने पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ऋतिक रोशन और उनका परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
सफेद कुर्ता-पायजामा और गुलाबी जैकेट पहने, ऋतिक हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे थे। उन्होंने अपने डैपर लुक को कूल सनग्लासेज से पूरा किया। उनके साथ उनके माता-पिता पिंकी और राकेश रोशन भी थे। तीनों को वेडिंग वेन्यू के बाहर पापराजी के लिए पोज करने देखा गया।

4 of 6
निर्देशक आशुतोष गोवारिकर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा फरहान और शिबानी की शादी में मशहूर निर्देशक आशुतोष गोवारिकर भी पहुंचे हैं। वेडिंग वेन्यू के बाहर निर्देशक को अपने परिवार के साथ स्पॉट किया गया। बता दें कि आशुतोष फरहान अख्तर के करीबी निर्देशकों में से एक हैं।
विज्ञापन

5 of 6
शिबानी के बहन अनुषा - फोटो : सोशल मीडिया
मेहमानों की लिस्ट में फरहान के बेस्ट फ्रेंड रितेश सिधवानी, मोनिका डोगरा, गौरव कपूर, समीर कोचर, मेयांग चांग के अलावा कई सितारों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फरहान शिबानी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान और शिबानी को वेडिंग वेन्यू पर स्पॉट किया गया। फरहान ने काले रंग का सूट पहना था, जबकि शिबानी लाल रंग के गाउन गाउन में नजर आईं। दंपति ने VOW सेरेमनी के दौरान प्रतिज्ञा का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें