फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ढल रहा रिया चक्रवर्ती का फिल्मी करियर, निर्माताओं ने मोड़ा मुंह!

Sat, 06 Mar 2021 02:47 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरा देश हैरान हुआ था। उनके जाने के बाद कइयों की जिंदगी बदल गई। लेकिन सबसे बड़ा बदलाव उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में आया है। रिया लगातार परेशानियों में घिरी हुई हैं। जेल जाने के बाद कहा जा रहा है कि रिया का फिल्मी करियर समाप्त होता जा रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
सुशांत की मौत के बाद रिया पर तरह-तरह के आरोप लगे थे। इसके कारण रिया जेल भी गई थीं। वहीं, वह ड्रग्स केस में भी पुलिस के शिकंजे में आ गई थीं। हालांकि उन्हें बाद में बेल मिल गई, लेकिन तब तक बहुत कुछ बदल चुका था, उनकी लाइफ और बॉलीवुड में उनकी जगह भी। रिया बॉलीवुड इंडस्ट्री से किनारे हो चुकी थी।
विज्ञापन

3 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
इस पूरे केस के दौरान रिया की छवि को काफी नुकसान पहुंचा। लोगों की नजरों में भी रिया विलेन बन चुकी थीं, जिसके बाद रिया ने खुद भी सबसे किनाराकशी अख्तियार कर ली। इस दौरान उनके हाथ से कई फिल्में भी निकल गईं। हालांकि अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘चेहरे’ में रिया के होने की बात कही जा रही थी। बताया तो ये भी गया था कि रिया इसकी शूटिंग भी कर चुकी थीं। लेकिन अब जब फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया तो उनका चेहरा गायब कर दिया गया।

4 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty

फिल्म चेहरे के पोस्टर में अमिताभ, इमरान हाशमी और क्रिस्टल डिसूजा दिखाई दीं। रिया को पोस्टर में जगह न मिलने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। कुछ यूजर्स ने यहां तक कहा कि जिसने भी इस लड़की को अपनी फिल्म में लिया उसकी फिल्म सुपरफ्लॉप साबित होगी।

विज्ञापन

5 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty

इसके अलावा लोग उनपर खूब फब्तियां कसते नजर आएं। कुछ ने कहा कि रिया का बॉलीवुड करियर अब समाप्त हो गया है। कोई निर्माता-निर्देशक उन्हें फिल्म में नहीं लेना चाहता ना ही उनसे अपना नाम जोड़ना चाहता है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या वाकई रिया का फिल्मी करियर अब अस्त की ओर है?

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
रिया का नाम एनसीबी की चार्जशीट में आने के बाद बॉलीवुड वापसी में और मुश्किल हो गई है। उनकी फिल्म की बात करें तो रिया ने बॉलीवुड में फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वहीं, फिल्म ‘सोनाली केबल’ में सोनाली का लीड रोल निभाया था। इसके बाद उनके करियर के ग्राफ के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें