सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है, मामले में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। सुशांत बिहार के रहने वाले थे और पटना से दिल्ली और फिर मुंबई का सफर उन्होंने अपने दम पर तय किया था। पटना में पैदा हुए सुशांत सिंह राजपूत चार बहनों के इकलौते भाई थे। सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार खासतौर पर उनकी बहनों पर रिया चक्रवर्ती ने सवाल उठाए हैं। चलिए जानते हैं सुशांत की बहनों के बारे में...