रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स ब्यूरो (NCB) ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। रिया ने पूछताछ में ड्रग्स कनेक्शन की बात मान ली है। इन्होंने करीब 25 बॉलीवुड सेलेब्स के नाम लिए हैं जो ड्रग्स की लेनदेन में शामिल हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस में यह अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस लगातार कमेंट कर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
एनसीबी दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
एक यूजर ने लिखा- जिस घड़ी का हम सभी को इंतजार था, आखिरकार वो आ गई है। रिया को गिरफ्तार कर लिया गया है, अब सबसे बड़ा सवाल है, सुशांत की हत्या कैसे हुई?
विज्ञापन
3 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
एक अन्य यूजर ने लिखा- बस उस मां-बाप के बारे में सोचकर बुरा लग रहा है जिसके दोनों बच्चे गिरफ्तार हैं। उनका दर्द महसूस कर सकती हूं। सच्चाई सामने आएगी और दोषी को जरूरी सजा मिलेगी।
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
एक अन्य यूजर ने लिखा- अब तुम्हारा खेल खत्म हो गया रिया। कम से कम अब लोग बेरोजगारी, कोरोना, किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दों पर बात कर सकेंगे।
वहीं दूसरी तरफ रिया चक्रवर्ती के वकील ने उनकी गिरफ्तारी पर पहला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि तीन जांच एजेंसियां एक महिला के पीछे पड़ी हैं वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वह महिला एक ड्रग्स एडिक्ट से प्यार करती थी। सुशांत मानसिक स्थिति की वजह से खुदकुशी की।