फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती और शौविक को बड़ा झटका, दोस्त की एक करोड़ की कार जब्त

Wed, 16 Sep 2020 02:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भाई सोविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत मौत से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे नॉरकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (एनसीबी) बॉलीवुड के ड्रग्स रैकेट के करीब पहुंचता जा रहा है। मंगलवार को एनसीबी ने इस मामले की प्रमुख आरोपी रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती के दोस्त करमजीत सिंह की एक करोड़ की कार जब्त कर ली।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
ड्रग्स मामले की जांच कर रही एनसीबी को लगातार सफलता मिल रही है। शौविक के कॉलेज के साथी सूर्यदीप मल्होत्रा से पूछताछ के बाद और गोवा से पकड़े गए ड्रग्स पेडलर क्रिस कोस्टा को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
सैमुअल मिरांडा, रिया चक्रवर्ती और शौविक - फोटो : PTI
क्रिस कोस्टा को 17 सितंबर और सूर्यदीप को 18 सितंबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सुशांत सिंह मौत की जांच के सिलसिले में इन दोनो की गिरफ्तारी की गई है। इस तरह अब तक रिया और शौविक सहित कुल 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
रिया की जमानत याचिका खारिज
विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने ड्रग्स मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती को जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि यदि उसे जमानत पर रिहा किया गया तो वह अन्य लोगों को सतर्क कर देगी और वे सुबूतों को नष्ट कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जीबी गुराओ ने 11 सितंबर की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और यदि आरोपी बाहर आई तो वह अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों को नष्ट कर सकती हैं।

रवि किशन के बयान पर बोले अनुभव सिन्हा, भोजपुरी इंडस्ट्री में फैली अश्लीलता पर भी बात करें

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें