फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर सुनवाई और कंगना की मां भाजपा में शामिल, पांच खबरें

Fri, 11 Sep 2020 06:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शोविक, रिया चक्रवर्ती और कंगना रणौत - फोटो : PTI
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को विशेष कोर्ट फैसला सुना सकता है। विशेष जज जीबी गुराव ने बृहस्पतिवार को भाई-बहन के वकील और मामले में विशेष सरकारी अभियोजक की दलीलों को सुना। मामले में चार अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं की भी सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया। सभी जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को आदेश सुनाए जाने की उम्मीद है।

क्या आज जेल से छूट जाएंगे रिया चक्रवर्ती और शौविक? वकील ने एनसीबी पर लगाए आरोप

 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल में मसीहा बने अभिनेता सोनू सूद लगातार लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। महीनों पहले लोगों को उनके घर पहुंचाने का सिलसिला अब जरूरतमदों की मदद और मरीजों के इलाज तक पहुंच चुका है। हाल ही में एक बार फिर सोनू सूद ने ऐसे ही दरियादिली दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया। 

11 साल के बच्चे को हुआ ब्रेन ट्यूमर, पता चलता ही सोनू सूद ने किया ये नेक काम

 
विज्ञापन

3 of 5
श्रिया सरन - फोटो : फाइल
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रिया सरन अपना जन्मदिन 11 सितंबर को मनाती हैं। वह दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने दक्षिण फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया है। वह बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों से साथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

एक म्यूजिक वीडियो ने श्रिया सरन की चमका दी थी किस्मत, इस तरह मिला था फिल्म में पहला मौका

4 of 5
अंकिता लोखंडे, शिबानी दांडेकर और रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का लेन-देन करने के चलते अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती जेल में हैं। बीते दिनों सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक नोट साझा करते हुए रिया पर निशाना साधा था। इसके जवाब में रिया की दोस्त और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी अंकिता को खरी-खोटी सुनाई थी। शिबानी ने कहा था कि अंकिता लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा कर रही हैं। शिबानी के इस बयान पर अब अंकिता ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

रिया की दोस्त शिबानी दांडेकर को अंकिता लोखंडे ने दिया करारा जवाब, बोलीं- मैं 17 सालों से अभिनेत्री हूं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपनी मां आशा रणौत के साथ कंगना रणौत - फोटो : फाइल
मुंबई में कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनतनी बनी हुई है। बीएमसी द्वारा कंगना का ऑफिस तोड़े जाने के बाद इस मामले ने और तूल पकड़ लिया है। लोग भी इस विवाद को लेकर दो हिस्सों में बंट गए हैं। इस बीच कंगना रणौत की मां आशा रणौत  कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गई हैं।

कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुईं कंगना रणौत की मां, बोलीं- 'महाराष्ट्र सरकार ने जो किया...'



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें