फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर एक्टर वरुण धवन ने जवानों संग बांधा समा, 'हाउ इज द जोश' के गूंजे नारे

Sat, 26 Jan 2019 06:46 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
varun dhawan

70 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के सैनिकों के साथ फिल्मी सितारें भी पूरे जोश में नजर आए। इस दौरान सफल फिल्म 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक'की स्टारकास्ट विक्की कौशल और यामी गौतम को देखा गया तो वहीं, अभिनेता वरुण धवन ने भी अपनी परफोर्मेंस से समा बांध दिया। यहां कई हजारों की संख्या में देशवासी भी पहुंचे थे जो भारत माता की जय के नारे लगाते हुए नजर आए। इन फिल्मी सितारों ने देशवासियों में देशभक्ति का जोश भरा। ऐसे में लोगों की जुबां पर एक ही संवाद बार-बार आ रहा था 'हाउ इज द जोश।'
 

विज्ञापन

2 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : twitter
दरअसल इसी जोश के साथ विक्की कौशल शनिवार को अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की वर्दी पहना गर्व की बात है। हम भाग्यशाली हैं कि हमे इसे पहनने का सौभाग्य मिला है। विक्की कौशल के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आईं यामी गौतम भी थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Republic Day 2019 - फोटो : PTI
वहीं, देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग बीटिंग रीट्रीट देखने आए थे। इस दौरान सीमा पर देशभक्ति गाने और नारे गूंजते नजर आए हैं। हजारों के संख्या में लोग पहुंचे थे। सेना के जवान भारत माता जय के नारे लगा देशवासियों में जोश भरते नजर आए। लोगों की गर्जना ऐसी थी कि पाकिस्तान के लाहौर तक ये बुलंद नारे सुनाई दिए होंगे।

4 of 5
Varun Dhawan with PM - फोटो : Amar Ujala
बात करें वरुण धवन की तो बता दें कि वह शेड्यूल के अनुसार अमृतसर में 22 जनवरी से फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उनका शूटिंग शेड्यूल 28 जनवरी को खत्म होगा। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा और दिलजीत दोसांज की स्पेशल गेस्ट एपिरियंस होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sui Dhaga
इससे पहले वरुण की फिल्म सुई धागा रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा पैसा बटोरने में कामयाब हुई थी। फिल्म में लीड रोल में उनके साथ अनुष्का शर्मा थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें