फिल्म- मुल्क
- फोटो : इंस्टाग्राम-@anubhavsinhaa
मुल्क
ऋषि कपूर स्टारर की फिल्म 'मुल्क' 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक अल्पसंख्यक परिवार की कहानी थी, सामाजिक भेदभाव, उत्पीड़न का शिकार होता है। ऐसे में यह परिवार कोर्ट का दरवाजा खटखटाता है।
इस परिवार की बहू जो पेशे से वकील है, संविधान के आर्टिकल 15 के तहत अपने हक के लिए केस लड़ती है। संविधान का आर्टिकल 15 राज्य में धर्म, जाति, धर्म, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर नागरिकों के बीच भेदभाव को रोकता है। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया था।