फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन देशभक्ति फिल्मों के साथ मनाएं गणतंत्र दिवस 2026, 'बॉर्डर' से लेकर 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' तक शामिल

Mon, 26 Jan 2026 07:00 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस 2026 देशभक्ति से भरपूर फिल्मों का लुत्फ उठाने का बेहतरीन मौका है। यहां 10 बॉलीवुड फिल्में हैं, जो एक्शन, वीरता, भावनाओं और राष्ट्रीय गौरव से भरी हुई हैं। ये फिल्में आपको देश के लिए गर्व और जोश से भर देंगी। गणतंत्र दिवस पर परिवार के साथ इन्हें देखकर देशभक्ति का जश्न मनाएं।
विज्ञापन
1 of 11
देशभक्ति फिल्में - फोटो : अमर उजाला
भारत 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। बॉलीवुड ने कई ऐसी अच्छी फिल्में दी हैं, जो बहादुरी, बलिदान और देश के लिए प्यार की कहानियां दिखाती हैं। यहां कुछ बेहतरीन देशभक्ति वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट है, जो आप इस गणतंत्र दिवस पर देख सकते हैं। ये फिल्में भावनाओं, एक्शन और प्रेरणा से भरी हैं।
विज्ञापन

2 of 11
बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉर्डर (1997)
निर्देशक जे.पी. दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में लोंगेवाला की लड़ाई की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। अब इसी फिल्म का सीक्वल 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 11
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' 2016 के उरी हमले के जवाब में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की सच्ची घटना पर बनी है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है। 

4 of 11
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
फाइटर
फिल्म 'फाइटर' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं। इस फिल्म में भारतीय वायुसेना की कहानी, पुलवामा और बालाकोट जैसी हाल की घटनाओं को दिखाया गया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर ने अभिनय किया है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
फिल्म मैदान - फोटो : सोशल मीडिया
मैदान
फिल्म 'मैदान' का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। यह भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन ने उनका किरदार निभाया है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
फिल्म 'इक्कीस' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इक्कीस
निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' 1971 के युद्ध में शहीद हुए लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्हें परम वीर चक्र मिला। इस फिल्म में अरुण खेत्रपाल की भूमिका अगस्त्य नंदा ने निभाई है। यह दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी रिलीज फिल्म है। यह फिल्म 1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। इसमें देश के प्रति भावनाओं और बलिदान से भरी सच्ची कहानी को दिखाया गया है।
विज्ञापन

7 of 11
फिल्म '120 बहादुर' - फोटो : X
120 बहादुर
निर्देशन रजनीश घई की फिल्म '120 बहादुर' में फरहान अख्तर ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की लड़ाई के बारे में है, जहां मेजर शैतान सिंह और उनकी टीम ने अद्भुत बहादुरी दिखाई। यह फिल्म शहीदों के साहस को सलाम करती है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

8 of 11
केसरी चैप्टर 2  - फोटो : एक्स
केसरी चैप्टर 2 
अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई उजागर करने वाले वकील सर सी. शंकरन नायर की कहानी है। यह फिल्म ब्रिटिश राज के खिलाफ न्याय की लड़ाई को दर्शाती है। यह कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। फिल्म में अक्षय के अलावा आर. माधवन और अनन्या पांडे ने भी अभिनय किया है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

9 of 11
राजी - फोटो : सोशल मीडिया
राजी
आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' हर किसी को पसंद आई थी। इस फिल्म में 1971 के युद्ध में RAW एजेंट की सच्ची कहानी है, जो पाकिस्तान में जाकर सूचनाएं भेजती है। 'राजी' का निर्माण करण जौहर ने किया है और मुख्य भूमिका में आलिया भट्ट और विक्की कौशल हैं। यह हरिंदर सिक्का के उपन्यास कॉलिंग सहमत पर बनाई गई है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान की है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

10 of 11
शेरशाह - फोटो : ट्विटर
शेरशाह
कारगिल युद्ध में कैप्टन विक्रम बत्रा की बहादुरी की सच्ची कहानी पर आधारित है फिल्म 'शेरशाह'। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म उनके अटूट साहस, देशभक्ति और कारगिल में पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ने की कहानी दिखाती है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
ऐ वतन मेरे वतन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐ वतन मेरे वतन
निर्देशक कन्नन अय्यर की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित है। इस फिल्म में सारा अली खान ने उषा मेहता का किरदार निभाया, जो गुप्त रेडियो चलाकर आजादी की आवाज फैलाती हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें