पूजा बनर्जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘कुमकुम भाग्य‘ में रिया का रोल निभा नहीं पूजा बनर्जी कहती हैं, ‘‘मुझे भारतीय होने पर गर्व है और मुझे हर साल रिपब्लिक डे मनाना बहुत अच्छा लगता है। असल में इस दिन से जुड़ी बचपन की मेरी बहुत-सी यादें हैं, लेकिन इनमें सबसे खास याद तब की है, जब मैंने अपनी कजिन सिस्टर रुचिरा चटर्जी को रिपब्लिक डे परेड में अपने दल का नेतृत्व करते हुए देखा था। वो पहली महिला आरपीएफ ऑफिसर थीं, जिन्होंने परेड का नेतृत्व किया था। बचपन में हम उनसे बहुत प्रेरित थे। रिपब्लिक डे परेड में उन्हें हाथों में तलवार लेकर कदम बढ़ाते हुए देखकर हम सभी को बहुत गर्व हुआ था। आज भी जब संभव होता है, तो मैं परेड जरूर देखती हूं। मुझे अपने देश पर वाकई गर्व है और इस गणतंत्र दिवस पर मैं महसूस करती हूं कि सभी पहले अपने भारतीय होने पर गर्व करें। हमें उन सभी के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, जो हमारे देश की छवि बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, भले ही वे हमारे दोस्त ही क्यों ना हों। एक देश के रूप में हमें धर्मनिरपेक्षता का सही मतलब समझना चाहिए क्योंकि बीते कुछ वर्षों में हम और सहिष्णु होते जा रहे हैं। आइए हम एकजुट होकर देश की बेहतरी के लिए काम करें।‘‘