फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2020: सेना के जवान बने ये 10 स्टार्स, विक्की कौशल को इसलिए मिला नेशनल अवॉर्ड

Sun, 26 Jan 2020 08:10 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Republic Day 2020 - फोटो : Twitter
बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं तो सेना पर आधारित होती हैं। ये फिल्में ज्यादातर भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित होती हैं तो कभी भारत-चीन के बीच। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचाती रही हैं। इस साल भी बड़े परदे पर सेना के कुछ जांबाजों की कहानियां दिखाई जाने वाली हैं। भारत 26 जनवरी 2020 को अपना 71वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाएगा। तो चलिए इस गणतंत्र दिवस आपको बताते हैं उन 10 कलाकारों के बारे में जिन्होंने फिल्मों में सेना के जाबांज अफसर का किरदार निभाया और फैंस का दिल जीता। 
विज्ञापन

2 of 11
film Border - फोटो : social media

सनी देओल

1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' इंडिया- पाकिस्तान के बीच हुई जंग पर बनी फिल्म थी। फिल्म को जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के न सिर्फ गाने बल्कि किरदार और डायलॉग्स भी सुपरहिट हुए थे। इस फिल्म में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

3 of 11
सुनील शेट्टी - फोटो : Twitter

सुनील शेट्टी

बॉर्डर में सुनील शेट्टी भी नजर आए थे। फिल्म में सुनील शेट्टी ने कैप्टन भैरों सिंह का किरदार निभाया था। उनकी मानें तो यह ऐसा किरदार था, जिसे लोग उनके मरने के बाद भी याद रखेंगे। 

4 of 11
Salman khan - फोटो : Twitter

सलमान खान

हीरोज़ 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान डबल रोल में थे। उनका एक किरदार बलकार सिंह का था जो कि सैनिक थे। इस फिल्म में सनी देओल भी थे।
विज्ञापन

5 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter

अमिताभ बच्चन

बिग बी ने भी कई फिल्मों में फौजी अफसर का किरदार निभाया है। मेजर साब, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों और लक्ष्य जैसी फिल्म में अमिताभ बच्चन ने वर्दी पहन फैंस का दिल जीता।
विज्ञापन

6 of 11
ajay devgn - फोटो : Twitter

अजय देवगन

मल्टी स्टारर फिल्म एलओसी में अजय देवगन सेना के जांबाज सिपाही बने थे। इस फिल्म को भी एंटी-पाकिस्तान करार देकर पड़ोसी मुल्क ने बैन कर दिया था। इस फिल्म को भी जे पी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में भी कारगिल युद्ध के हालात को बताने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

7 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter

अक्षय कुमार

'हॉलीडे: अ सोल्जर इस नेवर ऑफ ड्यूटी' में अक्षय ने फौजी का रोल प्ले किया था। साथ ही वो, फौज में डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के सीक्रेट ऑफिसर होते हैं।

8 of 11
Bobby Deol - फोटो : Twitter

बॉबी देओल

बॉबी देओल ने एलओसी, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों में सेना के अधिकारी की दमदार भूमिकाएं निभाई हैं।
 

9 of 11
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter

विक्की कौशल

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक साल 2019 के जनवरी महीने में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल ने भारतीय सेना के मेजर विहान सिंह शेरगिल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में दमदार अभिनय की वजह से उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

10 of 11
hrithik roshan - फोटो : Twitter

ऋतिक रोशन

करगिल युद्ध पर बनी फिल्म 'लक्ष्य' में ऋतिक रोशन ने कैप्टन करण शेरगिल का किरदार निभाया था। लक्ष्य फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन

11 of 11
PARMANU

जॉन अब्राहम

फिल्म 'परमाणु' और 'मद्रास कैफे' में जॉन अब्राहम आर्मी की यूनिफॉर्म में देखे गए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉडतोड़ कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें