फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

koffee with karan 7: साउथ के इन दो सुपरस्टार्स ने ठुकराया 'कॉफी विद करण 7' का ऑफर, नाम जानकर फैंस को लगेगा झटका

Fri, 01 Jul 2022 11:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर का शो कॉफी विद करण सीजन 7 - फोटो : Instagram
फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर अपनी फिल्मों के अलावा अगर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरते हैं तो वो है, उनका शो कॉफी विद करण। जिसमें बड़े से बड़े सेलिब्रिटी को इनवाइट किया जाता है और हंसी मजाक के साथ ही उनके निजी जिंदगी के कई राज भी उजागर करवा लिए जाते हैं। इसलिए इस शो के हर सीजन में कोई न कोई कॉन्ट्रोवर्सी तो बनती ही है। इस वजह से सेलेब्स कॉफी विद करण में जाने से पहले एक बार सोचते तो जरूर होंगे। करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण का सीजन 7' आने वाला है। हालांकि अभी गेस्ट की लिस्ट ऑफिशियली सामने नहीं आई है लेकिन जानकारी सामने आ रही है कि साउथ के दो जाने-माने सितारों ने कॉफी विद करण का ऑफर ठुकरा दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
कॉफी विद करण
कॉफी विद करण में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी से जुड़े किस्सों पर सवाल होता है, और वह उनका जवाब देते हैं। अब तक कई बॉलीवुड के सितारें इसमें इनवाइट किए जा चुके हैं और कई बार उनके जवाबों पर जमकर हल्ला भी मच चुका है। इस समय लोगों में साउथ को लेकर क्रेज है ऐसे में फैंस चाहेंगे कि उनके पसंदीदा सितारे भी कॉफी विद करण में शिरकत करें। हालांकि ऐसा होना अभी पॉसिबल नहीं लग रहा है, क्योंकि खबर आ रही है कि जाने-माने एक्टर रामचरण और जूनियर एनटीआर ने करण के शो में आने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
koffee with karan season 7 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के ये सितारें आ सकते हैं सीजन 7 में नजर
फिलहाल अगर बात करें गेस्ट लिस्ट की तो अब तक करण जौहर के साथ सीजन 7 में कॉफी पीने वाले सितारों में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करीना कपूर और अनन्या पांडे के साथ साउथ स्टार विजय देवरकोंडा का नाम भी सामने आ रहा है। फिलहाल अभी किसी भी बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है तो उम्मीद है कि फैंस  कॉफी विद करण में रामचरण और एनटीआर से रूबरू हो सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर स्ट्रीम होगा कॉफी विद करण 7
अगर आप कॉफी विद करण के फैन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि इस बार करण का ये दिलचस्प शो टीवी पर प्रसारित न होकर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगा। ऐसे में शो के फैंस इसे कभी भी और कहीं भी देख सकते हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें