गुजरते साल 2022 ने हिंदी सिनेमा को कई कड़वे सबक सिखाए हैं। इसके दर्शकों ने इस साल बताया कि शहर शहर घूमने वाले सितारों का तमाशा देखने आने वाले सारे दर्शक सिनेमाघरों में भी आ ही जाएंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं। गारंटी इस बात की भी नहीं है कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की गिनती दिखाने वाले सितारों की फिल्में भी हिट हो ही जाएंगी। कहानी ओरिजिनल है या किसी दूसरी फिल्म से प्रेरित, अब इससे भी फर्क नहीं पड़ता। फर्क इस बात से पड़ता है कि परदे पर दिखाई जा रही कहानी का दर्शकों से कोई कनेक्शन बनता है क्या? या फिर कि परदे पर जो दिखाया जा रहा है, वैसा कुछ क्या वाकई हकीकत में हो सकता है? बस इसी पैमाने पर इस साल की सारी रीमेक फिल्में कसी गईं और इन कसौटियों पर सौ फीसदी खरी उतरी फिल्म एक ही रही। चलिए, बताते हैं आपको इस साल रिलीज हुई रीमेक फिल्मों का लेखा जोखा...
विज्ञापन
2 of 11
दृश्यम 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दृश्यम 2
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर अब भी डटी हुई है। 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 229 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। यह फिल्म 2021 में इसी नाम से रिलीज मोहनलाल की मलयालम फिल्म की रीमेक है। इसकी प्रीक्वल साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम' भी मोहनलाल की मलयालम फिल्म की रीमेक थी, जिसे निशिकांत कामत ने निर्देशित किया था। 'दृश्यम 2' में अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना और श्रिया सरन की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ के बाद अजय देवगन की यह दूसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर दो सौ करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं।
सोशल मीडिया पर रोज अपने बदन की नुमाईश करने वाली अभिनेत्रियों के लिए भी साल 2022 सबक रहा। दर्शक अब सिनेमाघरों में तभी आने वाले हैं जब उन्हें तब्बू जैसी अभिनेत्री का दमदार अभिनय देखने को मिले। सोलो हीरोइन की फिल्में तो खैर अब सिनेमाघरों तक पहुंचना ही मुश्किल लग रहा है लेकिन फिर भी ओटीटी की बदली रणनीति के चलते बोनी कपूर को अपनी बेटी जान्हवी की रीमेक फिल्म 'मिली' को सिनेमाघरों में रिलीज करना पड़ा। ये मलयालम फिल्म 'हेलन' की रीमेक है जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'मिली' का सौदा ओटीटी पर पहले ही हो चुका था और ये पहले ही समझ आ गया था कि इस फिल्म की ओपनिंग तक नहीं लगने वाली। 30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.49 करोड़ ही कमा सकी।
4 of 11
विक्रम वेधा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्रम वेधा
साल 2022 की रीमेक फिल्मों में सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा'। पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2017 की इसी नाम से बनी तमिल फिल्म की रीमेक है। फिल्म का एक सबक ये भी है कि कहानी की पृष्ठभूमि के हिसाब से अगर किरदार की चाल ढाल नहीं होगी तो दर्शक उसे स्वीकार नहीं करेंगे। फिल्म की हाइप को सबसे ज्यादा नुकसान इसके एक गाने अल्कोहोलिया ने पहुंचाया जिसने फिल्म की रिलीज के ठीक पहले इसका माहौल खराब कर दिया। ऋतिक रोशन की ब्रांडिंग को भी इससे बहुत नुकसान पहुंचा है क्योंकि उन्हीं के कहने पर फिल्म की शूटिंग लखनऊ की बजाय अबू धाबी में की गई थी। करीब 175 करोड़ रुपये बनी ये फिल्म अपनी लागत भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं वसूल पाई।
साल 2022 की सबसे खराब फिल्मों की जब भी सूची बनेगी तो उसमें अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' का जिक्र जरूर आएगा। मुंबई में करोड़ों के आवासीय प्रोजेक्ट बनाने वाले कारोबारी वाशु भगनानी ने लंदन के करीब ग्लासगो में फिल्म सब्सिडी की योजना बनाकर इस फिल्म की शूटिंग की लेकिन इस नकली मनाली को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने को कोई कंपनी तैयार नहीं हुई तो ये फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज कर दी गई। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के भारतीय प्रबंधन ने जिस मोटी रकम पर ये फिल्म खरीदी, उसे लेकर भी फिल्म जगत में अरसे तक कानाफूसी चलती रही।
विज्ञापन
6 of 11
गुडलक जेरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गुडलक जेरी
'मिली' से पहले जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुडलक जेरी' भी थियेटर में रिलीज न होकर सीधे ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई। मलयालम फिल्म ‘हेलन’ की इस रीमेक को ओटीटी पर रिलीज करना फिल्म के निर्माता आनंद एल राय के लिए फायदे का सौदा रहा। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी एक औसत सी फिल्म के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने 40 करोड़ रुपये लुटा दिए। फिल्म ‘कठपुतली’ की तरह इस फिल्म का सौदा भी संदेह के घेरों में अरसे तक रहा। जान्हवी कपूर पर अब ओटीटी हीरोइन का ठप्पा लग चुका है, उनकी सोलो फिल्म का सिनेमाघरों तक पहुंचना आगे काफी कठिन होने वाला है।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्मों का रिकॉर्ड बना चुके अभिनेता राजकुमार राव की रीमेक फिल्म 'हिट- द फर्स्ट केस' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी बहुत ही खराब रहा है। 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इसकी लागत का 20 फीसदी भी नहीं निकाल पाया। अपनी एजेंसी के बूते राजकुमार राव इन दिनों पैसा खूब कमा रहे हैं लेकिन उनका नाम कम से कम अभिनेता के रूप में लगातार फीका पड़ा जा रहा है। सिर्फ 5.59 करोड़ रहा है। सैलेश कोलानु के निर्देशन में बनी यह फिल्म उनकी ही तेलुगु फिल्म हिट हिट- द फर्स्ट केस' का हिंदी रीमेक है।
8 of 11
निकम्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निकम्मा
शिल्पा शेट्टी की 14 साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'निकम्मा' में शिल्पा शेट्टी खास किरदार में नजर आई। 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मात्र 1.83 करोड़ रहा और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। तेलुगु फिल्म 'मिडल क्लास अब्बाई' की इस रीमेक का निर्देशन शब्बीर खान ने किया।
9 of 11
ऑपरेशन रोमियो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऑपरेशन रोमियो
नीरज पांडे की फिल्म 'ऑपरेशन रोमियो' साल 2019 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'इश्क' की रीमेक है। रोमांटिक थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन शशांत शाह ने किया था। इस फिल्म में सिद्धांत गुप्ता, वेदिका पिंटो, भूमिका चावला और शरद केलकर की मुख्य भूमिका थी। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई।
10 of 11
जर्सी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जर्सी
शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' साल 2019 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'जर्सी' की रीमेक है थी। इससे पहले शाहिद कपूर ने पहले साउथ की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' में काम किया था, जो हिट फिल्म रही है। लेकिन 'जर्सी' ने दर्शकों को काफी निराश किया। 80 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये तक ही सिमट कर रह गई। गौतम नायडू तिन्नानुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शाहिद कपूर की ब्रांडिंग भी समेट दी। अब वह भी ओटीटी की तरफ कदम बढ़ा चुके हैं।
और साल 2022 की रीमेक फिल्मों में सबसे बड़ी फ्लॉप रही अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे'। साल 2014 में रिलीज तमिल फिल्म 'जिगरठण्डा' से प्रेरित इस फिल्म का लेखन, निर्देशन फरहाद सामजी ने किया। फरहाद सामजी का नाम साल की आखिरी फिल्म ‘सर्कस’ से भी जुड़ा हुआ है। फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के साथ भी दिक्कत वही रही जो ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के साथ रही है। अपनी कहानी के हिसाब से एक नकली पृष्ठभूमि में रची गई फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। 165 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 49 करोड़ रुपये रहा।