फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी को टक्कर दे रहा रेणुका पवार का हरियाणवी पावर पैक गाना, ’तोड़ लाई मटकी’ ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Thu, 18 Mar 2021 05:18 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेणुका पवार मटकी गाना - फोटो : Youtube

म्यूजिक इंडस्ट्री में पंजाबी गानों और संगीत का अलग ही स्थान है। बॉलीवुड फिल्मों में तो इनकी गजब की धाक है। लेकिन इन सबके बीच अब हरियाणवी संगीत उभरता हुआ नजर आ रहा है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। जानी-मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के बाद अब एक और नाम इंडस्ट्री में खूब चर्चा में है, जिन्होंने अपना नया गाना रिलीज कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रेणुका पवार के नए गाने ने धूम मचा रखी है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रेणुका पवार का मटकी गाना - फोटो : Youtube
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में रेणुका पवार इन दिनों सेन्सेशन बनी हुई हैं। उनके गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं और अच्छा बिजनेस कर रहे हैं। वे यूट्यूब पर भी लगातार ट्रेंडिंग हैं। अब रेणुका का नया हरियाणवी गाना 'तोड़ लाई मटकी' दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका खुमार लोगों पर ऐसा चढ़ा है कि वे मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को टक्कर देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रेणुका पवार का मटकी गाना - फोटो : Youtube
रेणुका का एक नया गाना ‘तोड़ लाई मटकी’ हाल ही में रिलीज हुआ है। सॉन्ग की के बीट्स पर लगाए गए डांसिंग मूव्स ने दर्शकों को हिलाकर रख दिया है। गाने ने सभी का दिल जीत लिया है और इसे अच्छे व्यूज मिले हैं। इसके साथ ही रेणुका खुद को स्थापित करने की अधिक कोशिशों में लग गई हैं।

4 of 5
रेणुका पवार का मटकी गाना - फोटो : Youtube
गाने के रिलीज होने के एक हफ्ते के बाद ही इसे 14 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और इसके व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इसमें गोरी नागोरी और कुलदीप कैशिक अपने टैलेंट से तड़का लगा रहे हैं। पवन गिल के निर्देशन में इस नए हरियाणवी गाने को रेणुका पवार और अमित धुल ने अपनी आवाज दी है। एंडी दहिया ने लिखा है और जीआर म्यूजिक ने कंपोज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेणुका पवार का मटकी गाना - फोटो : Youtube
'तोड़ लाई मटकी' में मटकी लिए ठुमके लगाती डांसर गोरी नागोरी की बात करें तो वे एक तेजी से उभरती हुई हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की कलाकार हैं। उनका काम काफी पसंद किया जा रहा है। खासकर संगीत की धुन पर लगाए गए उनके ठुमकों ने तो दर्शकों का दिल जीत लिया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें