फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतिए कैलाश खेर के साथ गाने का मौका, लाइव कंसर्ट में गायक के साथ वीडियो में दिखा सकते हैं कमाल

Tue, 06 Oct 2020 04:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कैलाश खेर - फोटो : File Photo
कोविड 19 ने दुनियां भर को हैरान परेशान कर रखा है लेकिन ऐसी विषम परिस्थितियों में भी लोगों में कुछ नया करने का जुनून बाकी है। इसी कड़ी में सामने आई है एक डिजिटल जिंगल गाने या बजाने की प्रतियोगिता। इसके विजेता को मिलेगा दो लाख रुपये का इनाम और साथ गायक कैलाश खेर के साथ गाने और वीडियो में दिखने का मौका। इस प्रतियोगिता में निशुल्क भाग लिया जा सकता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बाहरी और भीतरी को लेकर चल रहे विवाद के बीच सीधे आम लोगों के बीच से गायक तलाशने की ये मुहिम कैलाश खेर ने शुरू की है।
विज्ञापन

2 of 5
कैलाश खेर - फोटो : File Photo
जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता को तीन भागों में बांटा गया है पहले भाग में छह से 10 वर्ष, दूसरे भाग में 11 से 14 वर्ष और तीसरे भाग में 15 से 18 वर्ष उम्र के प्रतियोगी भाग ले सकते है। प्रतियोगिता के अनुसार कैलाश खेर के गाए गाने की सरगम को प्रतिभागियों को अपनी आवाज में गाना है या वाद्य यंत्रों से भी सुर दिये जा सकते हैं। प्रतिभागियों को अपने गाने या वाद्य यंत्र पर बजाए गाने का वीडियो प्रतियोगिता में शामिल करने के लिए ऑनलाइन भेजना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
गीतकार कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला
इस प्रतियोगिता के लिए पूरे देश से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। प्रतिभागी इस एंथम गीत को कैलाश खेर के सोशल मीडिया चैनल पर पा सकते है, प्रतियोगिता का विवरण भी कैलाश खेर ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को इवेन्ट की वेबसाइट पर अपना विवरण रजिस्टर करना है और अपना वीडियो भी वहीं अपलोड करना है।

4 of 5
कैलाश खेर - फोटो : File Photo
प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक एंट्री को संगीत विशेषज्ञों की टीम सुनेगी और प्रत्येक भाग से सर्वश्रेष्ठ 30 प्रतिभागियों का चुनाव करेगी। सभी चुने हुए प्रतिभागी अगले राउंड जिसे बैटल राउंड नाम दिया गया है में शामिल होकर डिजिटल लाइव करेंगे। इस राउंड में दर्शक भी अपने चहेते गायक को वोट दे सकते है। 90 प्रतिभागियों को 8 चरणों मे भाग लेने के बाद सर्वश्रेष्ठ 9 प्रतिभागी चुने जायेंगे। इन चुने हुए 9 प्रतिभाशाली गायकों में से प्रत्येक भाग के सर्वश्रेष्ठ गायक की घोषणा कैलाश खेर लाइव इवेंट में करेंगे और चुने हुए तीन गायको को अपने साथ वीडियो में गाने का निमंत्रण भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैलाश खेर - फोटो : File Photo
ये प्रतियोगिता करा रहे नॉरिश के कार्यकारी निदेशक आशीष खण्डेलवाल का कहना है कि बच्चों को स्वस्थ रखने के साथ ही प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलता रहे ऐसा हमारा सोचना है। कैलाश खेर ने इस मौके पर कहा कि मुझे उम्मीद है इस प्रतियोगिता में बच्चे और युवा गायक बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी प्रतिभा निखारेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें