चेन्नई में जन्मे गोपाल रत्नम सुब्रमण्यम को दुनिया मणिरत्नम के नाम से जानती है। ‘रोजा’ के दिनों से उनका जादू हिंदी सिनेमा के दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता रहा है। उनकी नई फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ (कावेरी का बेटा) भारतवर्ष के उस स्वर्णिम युग की झांकी है जब इंग्लैंड सिर्फ मछुआरों की एक बस्ती हुआ करता था। फिल्म निर्देशक मणिरत्नम से ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल की एक खास मुलाकात।