फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगभेद के शिकार हो चुके हैं रेमो डिसूजा, बोले- लोग मेरा मजाक उड़ाया करते थे

Mon, 08 Feb 2021 12:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेमो डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा हाल ही में अपनी बिगड़ी तबीयत को लेकर चर्चा में आए थे। जिम में कसरत करते हुए उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि अब रेमो बिल्कुल ठीक हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस को दी थी। लेकिन रेमो ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है कि कैसे बचपन में लोग उनके काले रंग को लेकर चिढ़ाते थे और अजीब कमेंट्स करते थे।
विज्ञापन

2 of 5
रेमो डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रेमो ने बताया कि बहुत ही कम उम्र में उन्हें रेसिज्म का शिकार होना पड़ा था। लोग उनके रंग को लेकर बहुत मजाक बनाते थे। शुरुआत में उन्होंने इस चीज को नजरअंदाज किया और आगे बढ़ गए। लेकिन अब कहते हैं कि उस वक्त उन्हें रंगभेद के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए थी। 
विज्ञापन

3 of 5
रेमो डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
रेमो का मानना था कि जब लोग आपकी बुराई करते हैं तो इसका अर्थ है कि आप कुछ अच्छा कर रहे हैं। इसी विचार के साथ वे आगे बढ़े और जब लोगों ने उनके रंग को लेकर बातें कहीं तो उन्होंने कभी बुरा नहीं माना। ये कड़वी बातें सुनकर और भी ज्यादा कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलती थी। यही वजह है कि वे आज एक दमदार मुकाम हासिल कर चुके हैं।

4 of 5
रेमो डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
रेमो कहते हैं कि रंगभेद सिर्फ छोटे शहरों या गांवों की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की एक कड़वी सच्चाई है जिसे आपको स्वीकार करना पड़ता है। बातचीत के दौरान रेमो ने आगे कहा मैंने बचपन से अपने रंग की वजह से इस समस्या का सामना किया है। केवल भारत में ही नहीं यहां तक कि विदेश यात्राओं के दौरान भी मैंने रेसिज्म का अनुभव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेमो डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया
रेमो डिसूजा कहते हैं कि जब मैं बड़ा हुआ तो मैं समझ गया कि इस चीज को नजरअंदाज करना गलत था। अब मैं रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सक्षम हूं। वो कहते हैं कि मेरे रंग पर उन टिप्पणियों ने मुझे आगे बढ़ने में मदद की और मुझे वो बनाया जो आज मैं हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें