‘भूल भुलैया’, ‘खट्टा मीठा’, ‘गोलमाल’, ‘हेराफेरी’, ‘चुप चुपके’, ‘बॉडीगार्ड’ और ‘ढोल’, इन सारी फिल्मों में एक बात एक जैसी है। और, वह है इन हिंदी फिल्मों का हिट मलायलम फिल्मों की रीमेक होना। अजय देवगन की चर्चित फिल्म ‘दृश्यम’ भी एक मलयालम फिल्म का ही रीमेक है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए अनिल अंबानी की रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अब निर्माता आशिक उस्मान के साथ हाथ मिलाया।