देश की दिग्गज फिल्म निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपनी पूरी फिल्म लाइब्रेरी हिंदी सिनेमा के सुधी दर्शकों के लिए प्राइम वीडियो पर उपलब्ध करा दी है। रिलायंस एंटरटेनमेंट की बनाई ये कालजयी फिल्में अब दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर अपनी सुविधानुसार देख सकते हैं। इस लाइब्रेरी को घर घर पहुंचाने के लिए प्राइम वीडियो ने कंपनी के साथ एक खास डील की है।