फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म में रेखा करेगी कुछ ऐसा जो आजतक नहीं हुआ, गाएंगी रैप सॉन्ग

Wed, 04 Apr 2018 06:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सदाबहार एक्ट्रेस रेखा जल्द ही कुछ ऐसा करने जा रही है जिसे जानकर आप अचंभित रह जाएंगे। अपनी बेइंतेहा खूबसूरती के लिए पहचाने जाने वाली रेखा की एक्टिंग और डांसिग स्किल्स से तो सभी वाकिफ है। मगर अब रेखा आपको रैप करते नजर आने वाली हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : Instagram
चौंक गए न? मगर ये सच है। जल्द ही रेखा एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ रैप सॉन्ग गाती नजर आएंगी। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ रेखा ''यमला पगला दीवाना फिर से'' में एक रैप गाएंगी। गाने में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म के इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर विशाल मिश्रा हैं। गाने की रिकॉर्डिंग मुंबई के एक स्टूडियो में की गई है। बता दें कि इसके लिए रेखा ने कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा के साथ मिलकर काफी प्रैक्टिस की है।
विज्ञापन

4 of 4
इसके अलावा पहली बार ऐसा होगा कि सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. फिल्म का गाना ''ओ मेरे सोना रे'' दोनों पर फिल्माया जाएगा। इस बार 'यमला-पगला-दीवाना फिर से' का प्लॉट पिछले सारे पार्ट्स से अलग होगा। धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल नए अंदाज में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें