फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इंडियन आइडल’ के सेट पर रेखा ने की जमकर मस्ती, इस बार डांस नहीं, दिखाया अलग ‘टैलेंट’

Wed, 31 Mar 2021 01:50 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेखा, विशाल ददलानी - फोटो : instagram/vishaldadlani
दिग्गज अभिनेत्री रेखा जिस भी इवेंट या शो में जाती हैं सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहती हैं। 66 साल की उम्र में भी वो बेहद खूबसूरत दिखती हैं। अब रेखा सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में पहुंचीं जहां वह खूब मस्ती करती नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
रेखा, विशाल ददलानी - फोटो : instagram/vishaldadlani
इंडियन आइडल सीजन 12 को विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया जज कर रहे हैं। जबकि गायक आदित्य नारायण इस शो के होस्ट हैं। विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के सेट से तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह और रेखा मस्ती के मूड में दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रेखा - फोटो : Instagram
तस्वीरों को साझा करते हुए विशाल ददलानी ने लिखा- ‘खूबसूरत दिन, आगे स्वाइप करें।
  1. रेखा जी ने मेरे सिर पर तबला बजाकर मुझे चौंका दिया।
  2. चांस मिला तो मैंने भी उनके साथ डांस करने का मौका नहीं खोया, आखिर वह एक एक्स्प्रेसिव डांसर जो हैं। (उन्होंने मुझे पूरा दिन विशू जी बुलाया, उफ... उनकी वह गहरी आवाज)

4 of 5
रेखा - फोटो : Instagram
सोनी टीवी ने चैनल पर शो का एक प्रोमो भी रिलीज किया जिसमें रेखा नजर आ रही हैं। यह एपिसोड आने वाले वीकेंड पर प्रसारित होने का अनुमान है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट रेखा की फिल्मों के हिट गाने गाएंगे और स्पेशल परफॉर्मेंस देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीतू कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो में पहुंची थीं नीतू कपूर
बीते हफ्ते इंडियन आइडल में नीतू कपूर विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने ऋषि कपूर से जुड़ी कई यादें साझा कीं। यहां नीतू और ऋषि कपूर की लव स्टोरी को सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान नीतू ने कई दिलचस्प बातें बताईं जिनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। साथ ही उन्होंने ऋषि कपूर से जुड़े कई राज खोल दिए। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों का ब्रेकअप होने वाला था।

सुष्मिता सेन का कमेंट, ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के पोस्ट पर लिखा- ‘उफ्फ जान...’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें