फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर एक तस्वीर में बला की खूबसूरत लग रही हैं रेखा, नहीं देखी ये PHOTOS तो देख लीजिए...

Wed, 15 Jul 2020 07:59 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
रेखा - फोटो : ट्विटर
10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में जन्मीं रेखा साउथ के मशहूर एक्टर जैमिनी गणेशन की बेटी हैं। रेखा की मां पुष्पावल्ली तेलुगू अभिनेत्री थीं। बचपन से ही रेखा को फिल्मी माहौल मिला। 1966 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली रेखा का फिल्मी दुनिया का सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। चलिए आपको दिखाते हैं रेखा की खूबसूरत तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 9
रेखा - फोटो : ट्विटर
हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा 65 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी खूबसूरती अब भी बरकरार है। उमराव जान, इजाजत, घर और कलयुग जैसी फिल्मों से पहचान बना चुकीं रेखा ने 1966 में दक्षिण भारतीय फिल्म 'रंगुला रत्नम' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
विज्ञापन

3 of 9
रेखा - फोटो : ट्विटर
रेखा ने अपने 50 साल के फिल्मी करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें से कुछ फिल्म B ग्रेड भी रहीं। रेखा ने अपने हिंदी करियर की शुरुआत 'सावन भादो' फिल्म से की थी। यह उनकी पहली हिट फिल्म भी थी।

4 of 9
रेखा - फोटो : ट्विटर
रेखा वो खूबसूरत अदाकारा हैं, जिनको लेकर बॉलीवुड में कई तरह की अफवाहें हैं। किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं वो? उम्र के इस दौर में भी क्यों अकेली रहती हैं वो। तमाम अटकलें लगाई जाती रहती हैं, लेकिन रेखा हमेशा से ही बिना किसी बात की फ्रिक किए बिंदास रही हैं। बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की खूबसूरती हमेशा चर्चा का विषय रही है।
विज्ञापन

5 of 9
रेखा - फोटो : ट्विटर
पारिवारिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। शुरुआती दिनों में रेखा ने तमिल की कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है। बॉलीवुड में रेखा को 'कामसूत्र' जैसी इरॉटिक फिल्मों का हिस्सा भी बनना पड़ा। 
विज्ञापन

6 of 9
रेखा - फोटो : ट्विटर
यासेर उस्मान की किताब 'रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी' में एक गोलमटोल, सांवली और हिंदी न जानने वाली भानुरेखा गणेशन की हिंदी फिल्मों की सबसे ग्लैमरस स्टार और स्टाइल डीवा बनने की कहानी को दिलचस्प अंदाज में बयान किया गया है। 

 
विज्ञापन

7 of 9
रेखा - फोटो : Twitter
रेखा के निजी जीवन की बात करें तो अमिताभ और उनके प्यार के किस्से आज हर जगह हैं। कहा जाता है कि रेखा को देखेंगे तो चेहरे पर हमेशा मुस्कान दिखाई देगी लेकिन आंखों की गहराई में सिर्फ खालीपन नजर आता है।

8 of 9
रेखा - फोटो : Social Media
रेखा ने अपने करियर में रेखा ने करीब 175 हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है जिनमें 'खूबसूरत', 'खून भरी मांग', 'खून और पसीना', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'उमराव जान' शामिल हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
रेखा - फोटो : Social Media
रेखा को तीन बार फिल्मफेयर और एक बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। रेखा पद्मश्री  से सम्मानित भी हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी रेखा आज भी खूबसूरती और अपने निराले अंदाज से हर किसी को टक्कर देती हैं। वहीं न सिर्फ पुरानी पीढ़ी बल्कि आज की युवा पीढ़ी भी रेखा को काफी पसंद करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें