फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म हिट होने के बाद भी गुमनामी के अंधेरे में जा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, कुछ ने तो शाहरुख- सलमान के साथ किया था डेब्यू

Wed, 15 Jul 2020 07:26 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अश्विनी भावे, मयूरी कांगो, संदली सिन्हा, किमी काटकर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां बड़े मुकाम पर बने रहना इतना आसान नहीं है। यहां रातों रात किसी को सफलता मिल जाती है। तो कई बार रातों रात कोई गुमनामी के अंधेरे में चला जाता है। जिसके बाद बॉलीवुड उन्हें याद भी नहीं करता। बॉलीवुड में कई ऐसी खूबसूरत अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने शुरुआती दौर में हिट फिल्में दीं। लेकिन आज वो अभिनेत्रियां कहा हैं? क्या कर रही हैं? इस बारे में किसी को भी कुछ नहीं पता। इस पैकेज में आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो हिट फिल्में देने के बाद गुमनामी के अंधेरे में चली गईं...
विज्ञापन

2 of 11
Ashwini Bhave - फोटो : social media
अश्विनी भावे
90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री अश्विनी भावे ने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म सैनिक में काम किया था। फिल्म को और अश्विनी को काफी सराहना भी मिली थी। इसके अलावा भी उन्होंने कई बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम कर फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। लेकिन अचानक उनका स्टारडम खत्म हो गया और वो बड़े पर्दे से पूरी तरह गायब हो गईं।
विज्ञापन

3 of 11
mayuri kango
मयूरी कांगो
मयूरी ने फिल्म 'पापा कहते हैं' में जुगल हंसराज के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से मयूरी को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। इसके बाद मयूरी ने कई और फिल्मों में भी काम किया। लेकिन उनके काम को उतनी सराहना नहीं मिली। मयूरी ने साल 2009 में अपनी आखिरी फिल्म 'कुर्बान' की थी। इसके अलावा वो टेलीविजन जगत में भी सक्रिय रहीं। हालांकि वहां भी कुछ खास बात नहीं बन पाई।

4 of 11
kimi katkar
किमी काटकर
80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री किमी काटकर अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म हम में नजर आईं थीं। इस फिल्म का गाना जुम्मा चुम्मा दे दे आज भी लोगों की जुबां पर रहता है। इसके अलावा किमी ने टार्जन के साथ ही कई और फिल्मों में भी शानदार काम किया। इसके बाद किमी ने विज्ञापन फिल्म निर्माता शांतनु शौरी से शादी कर ली और बड़े पर्दे को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

5 of 11
सोनम - फोटो : Social Media
सोनम
ओये ओये गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनम 90 के दशक में एक बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती थीं। सोनम ने महज 14 साल की उम्र में फिल्म 'विजय' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 'आखिरी अदालत' और 'त्रिदेव' जैसी हिट फिल्में देने के बाद निर्माता राजीव राय से शादी कर ली थी। शादी के बाद सोनम ने फिल्में छोड़ दी। बाद में अंडरवर्ल्ड से लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी की वजह से सोनम और उनके पति ने भारत छोड़ दिया और विदेश जाकर बस गए।
विज्ञापन

6 of 11
Preeti Jhangiani
प्रीति झंगियानी
फिल्म 'मोहब्बतें' से सफलता हासिल करने वाली अभिनेत्री प्रीति झंगियानी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। प्रीति की ये बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी जो सुपरहिट रही। इस फिल्म की सफलता के बाद प्रीति से उनके फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। हालांकि अभिनेत्री ने बॉलीवुड से जल्द ही दूरी बना ली थी। प्रीति ने साल 2008 में मॉडल और एक्टर परवीन डबास के साथ शादी की थी।
विज्ञापन

7 of 11
संदली सिन्हा
संदिली सिन्हा
फिल्म 'तुम बिन' से डेब्यू करने वाली संदली सिन्हा ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने कुछ ही फिल्में की लेकिन तुम बिन के अलावा कोई नहीं चली। आखिरकार उन्होंने फिल्मों से किनारा कर लिया।

8 of 11
gracy singh - फोटो : social media
ग्रेसी सिंह
ग्रेसी सिंह को फिल्म 'लगान' में आमिर खान के साथ पहली बार काम करने का मौका मिला। फिल्म भी हिट थी और ग्रेसी भी। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर तो आईं लेकिन वो कमाल नहीं दिखा पाईं। ग्रेसी फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस में भी नजर आई थीं। लेकिन उस फिल्म की सारी लाइम लाइट संजय दत्त ही ले गए थे। फिल्मों में गुंजाइश ना देखते हुए ग्रेसी सिंह ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। फिल्मों से दूर ग्रेसी अब टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं।

9 of 11
अनु अग्रवाल
अनु अग्रवाल
'आशिकी' फिल्म की अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने 21 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अनु ने कई फिल्में कीं। लेकिन कोई भी फिल्म उन्हें 'आशिकी' जितनी शोहरत नहीं दिला पाई। साल 1999 में अनु एक सड़क हादसे का शिकार हुईं। हादसे में उनकी याददाश्त पर तो असर डाला ही। साथ ही इस हादसे ने उनसे चलने फिरने की शक्ति भी छीन ली थी। जिसके बाद वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं। 

10 of 11
गायत्री जोशी
गायत्री जोशी
गायत्री जोशी को अपनी पहली ही फिल्म 'स्वदेस' में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म में शाहरुख के होने के बावजूद भी लोगों ने गायत्री को नोटिस किया। उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के बाद माना जा रहा था कि वह बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार हैं लेकिन सबको चौंकाते हुए गायत्री ने अचानक इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
विज्ञापन

11 of 11
सलमान खान, स्नेहा उल्लाल
स्नेहा उल्लाल
स्नेहा उल्लाल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' से डेब्यू करके धूम मचा दी थी। उम्मीद थी कि उनका करियर हिट होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। स्नेहा ने लकी के बाद सलमान के भाई सोहेल के साथ फिल्म 'आर्यन' की लेकिन वो भी नहीं चली। बाद में तबीयत खराब होने के चलते स्नेहा ने फिल्मों से दूरी बनाना ही ठीक समझा। हालांकि स्नेहा कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

पढ़ें: कोरोना से जंग लड़ रहे अमिताभ बच्चन ने डॉक्टर्स को बताया 'देवता', खूबसूरत कविता के साथ की व्याख्या
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें