फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा ताई को देखते ही कदमों में झुक गईं रेखा, इशारों-इशारों में किया टूटे दिल का इजहार

Sat, 17 Feb 2018 02:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेखा
रेखा भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन वो अक्सर किसी ना किसी अवॉर्ड फंक्शन में नजर आ जाती हैं। हाल ही में रेखा को यश चोपड़ा अवॉर्ड शो में देखा गया। यहां प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को भी खास सम्मान देने के लिए इनवाइट किया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
रेखा
यहां 63 साल की रेखा की आशा भोसले के साथ बॉन्डिंग दिखाई दी। आशा ताई को देखते ही रेखा उनके कदमों में झुक गईं। इस दौरान रेखा की आंखे भी नम थीं। आशा भोसले ने भी रेखा को प्यार से आशीर्वाद दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
अलका याग्निक
आशा ताई इस अवॉर्ड को लेने वालीं पांचवी शख्सियत बन चुकी हैं। इससे पहले लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, रेखा और शाहरुख खान को इस खिताब से नवाजा जा चुका है। इवेंट में अल्का याग्निक, जैकी श्रॉफ, परिणीति चोपड़ा, पूनम ढिल्लन, जया प्रदा मौजूद थीं।
 

4 of 5
रेखा
भरी महफिल में रेखा ने अपने टूटे दिल का इजहार किया। रेखा ने कहा,  'जिससे मैं प्यार करती हूं उससे दूर भागती हूं और जिससे बहुत प्यार करती हूं उससे तो कोसों दूर भागती हूं। ऐसा ना करूं तो दुनिया मुझे दूर उससे दूर कर देती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेखा
रेखा के अलावा बाकी सभी सेलेब्रिटीज ने यश चोपड़ा से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं। आखिर में आशा भोसले ने भी इस शाम के लिए सबको धन्यवाद देते हुए अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें