फिल्म 'पद्मावत' के हिट होने के बाद फिल्म की 'रानी पद्मावती यानि दीपिका पादुकोण अपने फैंस को एक और तोहफा देने वाली हैं। वह अपनी अगली फिल्म में ऐसे अवतार में नजर आने वाली हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
जी हां एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के बाद दीपिका पादुकोण ने भी अब लेडी डॉन बनने का फैसला किया है। दीपिका जल्द ही डॉन के किरदार में नजर आने वाली हैं। उनकी इस फिल्म के नाम का खुलासा हो गया है। उनकी फिल्म का नाम 'रानी' है। 'रानी' का निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
दीपिका के इस नए लेडी डॉन कैरेक्टर को देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म 'रानी' में दीपिका के साथ एक्टर इरफान खान भी नजर आएंगे। इरफान इस फिल्म में माफिया क्वीन रहीमा खान उर्फ सपना दीदी ( दीपिका पादुकोण ) के पति का रोल करेंगे। इसमें वह भी गैंगस्टर हैं।
4 of 5
'रानी' फिल्म के लिए दीपिका काफी मेहनत कर रही हैं। वह सपना दीदी के कैरेक्टर को निभाने के लिए माफिया और गुंडो वाली भाषा भी सीख रही हैं। आपको बता दें कि सपना दीदी साल 1980 के समय की मुंबई की माफिया डॉन रह चुकी हैं।
इरफान खान और दीपिका पादुकोण दूसरी बार किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं। यह दोनों 2015 में आई फिल्म 'पीकू' में नजर आ चुके हैं। वहीं लेडी डॉन के कैरेक्टर की बात करें तो दीपिका से पहले श्रद्धा कपूर 'हसीना पारकर' में लेडी डॉन का रोल कर चुकी हैं।